Bihar Chunav 2025: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने बिहार की राजनीति में उनके नाम पर चल रही चर्चाओं को विराम दे दिया है. उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. पवन सिंह ने इस बारे में खुद अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही रहेंगे. उनके इस रुख को चुनावी मोड में पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण का संदेश माना जा रहा है.
क्या बोलें पवन सिंह?
पवन सिंह ने एक्स पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए है कहा कि ‘मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा’.
क्या है चुनाव न लड़ने की वजह?
भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में चल रही उनके नाम के अटकलों पर रोक लगा दी है. इससे यह भी स्पष्ट हो गया कि पवन सिंह फिलहाल सियासी मंच पर चुनावी भागीदारी की बजाय पार्टी की ताकत बढ़ाने का काम करेंगे. माना जा रहा था कि वे बीजेपी के टिकट से चुनाव लड़ सकते थे. हालांकि, किस सीट पर उन्हें टिकट मिलता यह तय नहीं था.
पत्नी संग चल रहे विवाद के बाद किया ऐलान
बिहार में बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने वाली है. बीते कई दिनों से एक्टर पवन सिंह का नाम भी इनका हिस्सा रहे हैं. वे कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर चुके थे जिस वजह से माना जा रहा था कि वे भी चुनावी मैदान में उतर सकते थे. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह इस समय उनकी पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहा विवाद हो सकता है.
ये भी पढ़ें-अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट फिर से हुआ एक्टिव, सस्पेंड पर केंद्र पर क्यों लगा रहे आरोप?
संबंधित खबरें
बिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
3 hrs agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
21 hrs agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
22 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
1 day ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
2 days agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
2 days agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
2 days agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
3 days agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
4 days ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines