हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इश्क में अंधी महिला बनी कातिल, अपने ही हाथों से उजाड़ा सुहाग; आंगन में लाश दबाकर ऊपर लगाए पौधे

Bhojpur murder case: बिहार के भोजपुर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। हत्या को उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया। युवक और आरोपी महिला की शादी सिर्फ 6 महीने पहले हुई थी। युवक ने लव मैरिज की थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को आंगन में दफना दिया।

विज्ञापन

Bhojpur murder case: बिहार के भोजपुर में एक महिला ने रिश्तों को तार-तार कर दिया। महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पति की हत्या के बाद शव को आरोपियों ने आंगन में दफना दिया। किसी को भनक न लगे, इसके लिए वहां पौधे लगा दिए। आरोपी महिला का नाम नेहा है। जिससे मृतक ने 6 महीने पहले लव मैरिज की थी। किसी तरह इसकी जानकारी पुलिस को लगी। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को वारदात से अवगत करवाया। पुलिस ने मौके पर जाकर जगह की खोदाई करवाई।

जिसके बाद शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। वारदात के सामने आने के बाद आसपास के लोग हैरान रह गए। पुलिस ने आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस आरोपी महिला से पूछताछ कर रही है। मृतक की पहचान 26 साल के मिथुन गिरि के तौर पर हुई है। वह अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के तार गांव का रहने वाला था। जो गुरुग्राम में ट्रक चालक था। इटम्हा गांव की निवासी नेहा देवी से उसका प्रेम विवाह हुआ था।

दो महीने पहले बेटा आया था गुरुग्राम से

पिता कमलेश गिरि ने बताया कि बेटा दो महीने पहले ही गुरुग्राम से लौटकर आया था। चार दिन पहले ही अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था। हम लोगों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन फोन नहीं मिला। जिसके बाद साले से संपर्क किया, लेकिन उससे बात नहीं हुई। बाद में पता लगा कि बेटे का मर्डर बहू ने कर दिया है। शव को जमीन में गाड़ा गया है। वारदात में प्रेमी का भी हाथ है। जिसके बाद वे लोग मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-Delhi AQI: फिर बढ़ा प्रदूषण; कल से खराब होगी दिल्ली की हवा, बढ़ते एक्यूआई ने बढ़ाई चिंता

डीएसपी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की वाइफ को कस्टडी में लिया है। उसने बताया है कि मिथुन के साथ झगड़ा हुआ था। लेकिन बाद में उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। उसने गांव के बबलू पासवान को बुलाया था। जिसके कहने पर जमीन में शव को गाड़ दिया गया। ताकि किसी को कुछ न मालूम हो। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी लोग इस वारदात में शामिल मिले, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola