Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, यहां एक बार फिर से खुलेआम कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गई हैं। जिले में पुलिस और कानून के डर को चुनौती देते हुए शराब माफिया की तरफ से जमकर फायरिंग की गई। दरअसल, यहां शराब माफिया के बदमाशों ने 4 युवकों की गोली मारी है, जिसमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और चारों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया और बाकी के 3 का इलाज चल रहा है। तीनों घायलों ने पुलिस को नाम के साथ बताया कि शराब कारोबारियों ने उन्हें गोली मारी है।
3 दोस्तों को मारी गोली
यह मामला जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र के बिंद टोली मोहल्ले का है। यहां एक बाइक पर सवार होकर 3 दोस्त बिंद टोली में स्थित अपने दोस्त शुभम के घर खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान शुभम, दसई और सिकंदर को नामजद शराब कारोबारियों ने गोली मार दी। इस हमले में सिकंदर की मौत मौके पर ही हो गई।
घायल शुभम ने बताया कि कुछ दिनों पहले इन बदमाशों ने उसके खेत में शराब छुपा कर रखी थी, इसलिए उसने इस शराब कारोबारी के घर पर पुलिस को भेज दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। जब ये तीन दोस्त शुभम के घर पर खाना खाने के लिए जा रहे थे, तब मौके का फायदा उठाकर शराब कारोबारी ने इन तीनों पर हमला कर दिया और गोली मार दी। इस घटना में सिकंदर की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए, जिनका इलाज आरा के एक प्राइवेट क्लीनिक में किया जा रहा है।
बीच-बचाव करने वाले को मारी गोली
इन बदमाशों ने इस पूरे वारदात के समय मौके पर मौजूद बिंदटोली के एक युवक को भी गोली मारी है, जो बीच-बचाव करने पहुंचे थे। हालांकि चारों युवकों की हालत गंभीर बताई गई है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही SDPO परिचय कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और घायल युवकों का बयान लेकर बदमाशों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: अहमदाबाद में गुंडों की सरेआम पिटाई, पुलिस ने बीच सड़क लाठियों से की धुनाई, Watch Video
SDPO ने बताया कि पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है और नामजद बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। हालांकि, शराब माफियाओं की जब बात की गई तो SDPO ने कन्नी काटते हुए बताया कि यह जांच का विषय है। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि पिछले 1 साल से इन लोगों का विवाद इन बदमाशों के साथ चला आ रहा था। आज इन बदमाशों ने इन लोगों पर गोली चला दी, जिसमें एक की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं के 3 घायल जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं।
कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
इस घटना के बाद अब सवाल यह उठता है कि आखिर शराब कारोबारी बंदी के बाद भी राज्य में कैसे शराब का कारोबार कर रहे हैं? इस घटना ने भोजपुर पुलिस की नींद उड़ा दी है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। हालांकि घायल युवक ने आरा की चिता मोबाइल टीम पर आरोप लगाया है कि शराब माफियाओं ने उन्हें मैनेज कर रखा था और उन्हें वो पैसा भी देते हैं शराब बेचने के लिए।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
3 hrs agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
16 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
18 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
2 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
2 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines