Cocoon Bank For Reviving Silk Industry: सिल्क को बढ़ावा देने के लिए जिले में कई तरह के योजनाओं पर काम किया जा रहै है। इसका लक्ष्य खत्म होते सिल्क व्यवसाय को पुनर्जीवित करना है। इसको लेकर शहर में कोकून बैंक की स्थापना की जा रही है। यहां बुनकरों को स्टॉल देने की बात भी चल रही है ताकि बुनकर अपना समान खुद से बेच सकें।
आपको बता दें, जिले में सिल्क की स्थिति बिगड़ती हुई नजर आ रही है। इसकी खास वजह यहां पर सूत का प्रोडक्शन न होना बताया जा रहा है। रेशमी धागा नहीं मिलने से बिचौलिए फायदा उठाकर सूत का काफी अधिक दाम लेने लगते हैं। बुनकरों को कपड़े की सही कीमत नहीं मिलने से उनकी स्थिति होती जा रही है।
सूत उपलब्ध कराने के लिए कोकून बैंक
जिलाधिकारी नवल चौधरी से बात करने पर उन्होंने बताया कि जब यहां आने पर मुझे लगा कि यह सिल्क सिटी है और इस वजह से यहां पर सिल्क इंडस्ट्री का जिंदा रहना काफी जरूरी है। बुनकरों से बातचीत करने पर पता चला कि उनको सही समय पर सूत उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
बिचौलिए इसका फायदा मनमाने तरीके से उठाकर काफी दाम लेते हैं। बुनकरों को सूत उपलब्ध करने के लिए हमलोगों ने कोकून बैंक लगाने का फैसला लिया है और यह बैंक रेशम भवन में लगाया जाना है।
बुनकरों को मिलेगा स्टॉल
आपको बता दें, जिले के बरारी स्थित बियाडा में बड़े पैमाने पर सिल्क उद्योग लगाए जा रहा है और यहां पर नई डिजाइन के सिल्क के कपड़े तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही सिल्क कारोबारियों को मार्केट का सबसे अधिक अभाव रहता है। जिस कारण हमलोग बुनकरों को रेशम भवन में ही स्टॉल देने पर विचार कर रहे हैं। यहां आने वाले लोग रेशम को अच्छी तरीके से जानें और एक जगह पर रेशमी कपड़ा उपलब्ध हो पाए.
अंतरराष्ट्रीय बाजार में फैला है व्यापार
दरअसल, भागलपुर रेशमी शहर के नाम से जाना जाता है। यहां पर रेशम के कई तरह के कपड़े तैयार होते हैं. यहां पर पहले रेशमी कीड़ा पाला जाता था और उससे धागा तैयार होता था। यहां का सिल्क काफी मुलायम व पहनने में हल्का होता है। यहां का सिल्क व्यापार अंतरराष्ट्रीय बाजार तक में फैला है, लेकिन अब धीरे-धीरे यह खत्म होता नजर आ रहा है। एक बार फिर सिल्क को बचाने की कवायद तेज हो गई है, जिससे रेशमी शहर का नाम मानचित्र के पटल पर अंकित रहे।
ये भी पढ़ें- बिहार के इस गांव में 500 करोड़ में बन रहा है मेडिकल कॉलेज; हर साल होगा 100 सीटों पर एडमिशन
संबंधित खबरें
क्या बिहार को बाढ़ मुक्त राज्य बनाना संभव? नितिन गडकरी ने सम्राट सरकार से मांगी मंजूरी, बताया पूरा रोडमैप
16 hrs agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी, ले गए बाइक की चाबी… जमुई-समस्तीपुर के बाद बिहार का एक और VIDEO वायरल; 2 अरेस्ट
1 day ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर विजिलेंस रेड में मिला खजाना
1 day agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, वीडियो हुआ वायरल, 2 आरोपी गिरफ्तार
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days ago'आंगन का मिलन' कार्यक्रम से आंगनबाड़ी सेवायें होंगी सुदृढ़, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष जोर - सीएम सम्राट चौधरी
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों की पढ़ाई और पोषण पर रहेगा खास ध्यान
2 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 और यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
2 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन पहुंची मीसा भारती, आखिर क्यों की FIR दर्ज कराने की मांग?
6 days agoबराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines