हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

रेलवे स्टेशन पर भर दी प्रेमिका की मांग, लड़की की मां रह गई सन्न! घंटे भर चला हाई वोल्टेज ड्रामा

भागलपुर रेलवे स्टेशन पर प्रेमी ने सार्वजनिक रूप से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। मां ने विरोध किया लेकिन लड़की ने कहा कि अब वह घर नहीं जाएगी। घंटे भर तक रेलवे स्टेशन पर बवाल चलता रहा।

विज्ञापन

बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां स्टेशन परिसर में प्रेमी-प्रेमिका और उसकी मां के बीच घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि अंत में पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और सभी को थाने ले जाया गया।

दरअसल, युवक ने रेलवे स्टेशन पर ही सार्वजनिक रूप से अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया। यह देख प्रेमिका की मां घबरा गई और बेटी को रोकने की कोशिश करने लगी। मां का आरोप है कि एक अनजान युवक आया और अचानक उसकी बेटी की मांग में सिंदूर भर दिया। वहीं, प्रेमिका ने बताया कि वह युवक को पहले से जानती है और पिछले तीन-चार महीनों से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी।

लड़की बोली-हम नहीं जायेंगे घर

जब प्रेमिका से पूछा गया कि क्या वह युवक से अब शादी करेगी, तो उसने जवाब दिया, “अब हम घर नहीं जाएंगे, मरना होगा तो मरेंगे।” दूसरी ओर, प्रेमी सूरज ने कहा कि वह स्वाति को लंबे समय से जानता है और अब उससे शादी कर चुका है।

विज्ञापन


प्रेमिका की मां लगातार दोनों के दावों को खारिज करती रही और युवक को झूठा बताती रही, लेकिन दोनों अपनी बात पर अड़े रहे। मामला जब बढ़ गया तो पुलिस को मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें : अरे ये क्या? दोस्तों ने दूल्हा-दुल्हन को गिफ्ट कर दिया नीला ड्रम! स्टेज पर जमकर लगे ठहाके

विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। जब तक डायल 112 की टीम आई, तब तक प्रेमी-प्रेमिका को रेलवे पुलिस कैंप में रखा गया। बाद में उन्हें कोतवाली थाने ले जाया गया। इस दौरान खबर है कि तनाव और सदमे में प्रेमिका की मां की तबीयत बिगड़ गई। करीब एक घंटे तक रेलवे स्टेशन पर यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola