रिपोर्ट द्वारा; निर्भय चौबे, भागलपुर: बिहार में इन दिनों एक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। यह शादी अपनी नई पहल ‘आठवां वचन’ के लिए सुर्खियों में छाई हुई है। दरअसल, भागलपुर के फेमस शिशु रोग विशेषज्ञ और मैन ऑफ अवेयरनेस के नाम से पहचाने जाने वाले डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपनी बेटी की शादी में नई पहल की शुरुआत की है। इस नई पहल का नाम ‘आठवां वचन’ है। यह एक तरह का अनोखा सामाजिक संकल्प है, जो डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपनी बेटी की शादी में लिया है।
क्या कहता है 8वां वचन?
भागलपुर के फेमस डॉ. अजय कुमार सिंह के अनुसार, जहां आमतौर पर शादी में 7 वचन होते हैं, वहीं इस शादी में एक अतिरिक्त वचन जोड़ा गया है, जो शादी का आठवां वचन होगा। शादी का यह 8वां वचन जीवन रक्षा का संकल्प होगा। इस आठवें वचन के बारे में सारी जानकारी शादी कार्ड पर हिंदी और संस्कृत में दी गई है। इस 8वें वचन पर नवविवाहित जोड़े ने डिजिटल साइन कर संकल्प लिया है। इस आठवें वचन के तहत दुल्हा और दुल्हन ने हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट लगाना, नशे में गाड़ी न चलाने, रक्तदान करने और अंगदान का संकल्प लिया है।
यह भी पढ़ें: बहन की डोली से पहले उठी भाई-भतीजे की अर्थी; मातम में बदली शादी की खुशियां
क्या है डॉ. अजय का मकसद?
डॉ. अजय कुमार सिंह इस आठवें वचन के जरिए लोगों को जीवन रक्षा के लिए प्रेरित करना चाहते हैं। साथ ही समाज में जागरूकता फैलाना चाहते हैं। आठवें वचन की खास बात यह भी रही कि इस पहल में शादी कराने वाले पंडित जी ने भी पूरा साथ दिया। उन्होंने इस आठवें वचन को वैवाहिक संस्कारों का हिस्सा बनाया। डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जब जीवन की नई शुरुआत होती है, तभी अगर जीवन की रक्षा का संकल्प लिया जाए तो यह समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश बन सकता है।
संबंधित खबरें
बिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
5 hrs agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
6 hrs agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
10 hrs ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
1 day agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 days agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines