हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार के भागलपुर में लड़की की दबंगई; बॉयफ्रेंड को ऑफिस से कॉलर पकड़कर खींच ले गई मंदिर, जानें फिर क्या हुआ?

विज्ञापन

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर में उस वक्त हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ जब एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के ऑफिस पहुंची और जबरदस्ती उसका कॉलर पकड़कर शादी के लिए मंदिर ले गई।

लड़की की पहचान करिश्मा के रूप में हुई है जो भागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भठोदिया गांव की रहने वाली है। वहीं, उसके बॉयफ्रेंड की पहचान उसी गांव के रहने वाले रोहित कुमार के रूप में हुई है।

दो साल से बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप में है लड़की

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे। जब लड़की शादी की जिद करने लगी तो रोहित ने उसके माथे पर सिंदूर लगा दिया। हालांकि, राहित के परिवार ने करिश्मा को स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उसे अपने घर से निकाल दिया। इसके बाद, करिश्मा की ओर से रोहित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करा दिया गया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

जमानत पर बाहर आया तो फिर बनाने लगी शादी का दबाव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित जब जमानत पर बाहर आया तो करिश्मा एक बार फिर उस पर शादी का दबाव बनाने लगी। गुरुवार को वह रोहित के ऑफिस गई और उसका कॉलर पकड़कर बुद्ध नाथ मंदिर ले गई। कहा जा रहा है कि करिश्मा ने धमकी भी दी कि अगर रोहित ने इस बार शादी से इनकार किया तो वह जहर खा लेगी।

इस बीच पुलिस ने करिश्मा और रोहित को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। आगे की जांच के लिए दोनों के परिवारों को भी तलब किया गया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola