बिहार के भागलपुर जिले ने फिर से नया इतिहास रचा है। यहां बालू के रेत से मर्यादा पुरुषोत्तम राम की खूबसूरत कलाकृति बनाई गई है, जो दुनिया की सबसे बड़ी सैंड पोर्ट्रेट है। भागलपुर के लाजपत पार्क मैदान में श्रीराम की यह कलाकृति रेत से बनाई गई है। इस मौके पर भागलपुर के लोगों ने रविवार, 30 मार्च को 5 लाख दीपक जलाकर भव्य आरती की। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में भंडारे का आयोजन किया गया।
श्रीराम का सबसे बड़ा सैंड पोर्ट्रेट
भागलपुर रेशमी शहर ने फिर से एक बार प्रभु श्रीराम के साथ कीर्तिमान स्थापित किया है। भागलपुर के लोगों ने जिले के लाजपत पार्क मैदान में बालू की रेत से भगवान श्रीराम का 100/60 फीट भव्य सैंड पोर्ट्रेट बनाया है। इस शुभ अवसर पर लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़: बोर्ड मीटिंग में सोसाइटी के लोगों ने की बिल्डर की पिटाई; मारपीट का CCTV फुटेज वायरल
5 लाख दीपक से हुई भव्य रामजी की आरती
इसके बाद लोगों ने 5 लाख दीपक जलाकर सामूहिक रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम राम की भव्य आरती की। इसके साथ ही भंडारा और स्वदेशी मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से पूरा लाजपत पार्क मैदान गूंज उठा।
दर्ज किया था गिनीज बुक में नाम
बता दें कि पिछली बार भी भागलपुर में 5 लाख से अधिक दीपकों से श्रीराम की विशाल कलाकृति को उकेरकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया गया था। इस बार भी भारतीय नववर्ष के पावन अवसर पर आयोजन समिति के द्वारा इस कार्यक्रम को रविवार को भव्य तरीके से आयोजित किया गया और आज सोमवार को भी लाजपत मैदान में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित खबरें
पटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 hrs agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
6 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
6 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
6 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines