बिहार के भागलपुर में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने कोर्ट परिसर में हाई वोल्टेज ड्रामा का रूप ले लिया। कई घंटों तक पति अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करता रहा, लेकिन पत्नी उसे नजरअंदाज करती रही। यह पूरा मामला एक प्रेम प्रसंग और पारिवारिक कलह से जुड़ा है, जिसने शादी के 11 साल बाद पति-पत्नी को आमने-सामने ला खड़ा किया।
घटना भागलपुर के अलीगंज अंबाबाग लेन की है। यहां के निवासी शैलेंद्र शाह उर्फ चिंटू की शादी वर्ष 2011 में सुल्तानगंज, रामगंगापुर की रहने वाली प्रियंका कुमारी से हुई थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक चल रहा था और इस दौरान दोनों के तीन बच्चे भी हुए।
पत्नी से हुआ विवाद, जेल पहुंचा पति
हालांकि, समय के साथ पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया और एक विवाद के सिलसिले में शैलेंद्र को जेल भी जाना पड़ा। जब वह जेल से बाहर आया, तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी प्रियंका तीनों बच्चों के साथ मायके चली गई है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में प्रियंका अपने मायके चली गई थी, जहां उसके और उसके मुंह बोले मामा कमल पासवान के बीच प्रेम संबंध शुरू हो गया। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें भी साझा कीं, जिसे शैलेंद्र ने देख लिया। इसके बाद शैलेंद्र ने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन प्रियंका अब घर लौटने को तैयार नहीं थी।
यहां देखे वीडियो
शैलेंद्र का दावा है कि जब उसने पत्नी को मनाने की कोशिश की, तो उस पर छेड़खानी का केस दर्ज करा दिया गया। इतना ही नहीं, उसे जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। उसे धमकाया गया कि अगर उसने प्रियंका से दूर रहना बंद नहीं किया, तो उसे काटकर ट्रेन की पटरी पर फेंक दिया जाएगा या टुकड़ों में काटकर ड्रम में भर दिया जाएगा। सोमवार को शैलेंद्र को अचानक कोर्ट परिसर में प्रियंका दिखाई दी, जिसके बाद वह उसे मनाने की कोशिश में लग गया। लेकिन प्रियंका अपनी मां के साथ वहां से भागती नजर आई। यह दृश्य इतना नाटकीय था कि कोर्ट परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और कई घंटे तक ड्रामा चलता रहा।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
21 mins agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
10 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines