Bhagalpur Bike Tank Blast: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां बीती देर रात को एक परिवार आग की चपेट में आ गया, इस घटना में एक ही परिवार के 3 सदस्य जिंदा जल गए। इसमें एक महिला और दो बच्चे शामिल हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि यह हादसा बाइक की टंकी में ब्लास्ट होने की वजह से हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस मां और बच्चों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल पति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया।
2 बच्चों समेत 3 की मौत
ये हादसा जिले के पीरपैंती थाना में स्थित अठिनया दियारा का है। बताया जा रहा है कि रात में बिजली चली गई थी, तो पीड़ित परिवार ने घर में मोमबत्ती जलाई। मोमबत्ती की लौ से फूस के टाटिया ने आग पकड़ ली। इसके बाद देखते ही देखते आग बाइक तक पहुंच गई, जहां बाइक की टंकी बलास्ट हो गई। इस घटना के बाद जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग ने भयावह रूप ले लिया था। घर के अंदर फंसे लोग बाहर नहीं निकल पाए। पूरा इलाका धुआं-धुआं हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग, पत्नी वर्षा देवी (30), पुत्री ज्योति कुमारी (4) और पुत्र आयुष (7) की जिंदा जलकर मौत हो गई और पति गौतम यादव बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा तब हुआ जब घर में सभी सो रहे थे।
आग बुझाने की कोशिश
इस हादसे में दो घर जल गए, जिनसे रखे लाखों रुपए के सामान भी जलकर खाक हो गया। हालांकि, आग देखते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। जब तक दमकल की टीम घटनास्थल पर नहीं पहुंची, तब तक गांव वालों की तरफ से आग बुझाने की कोशिश जारी रही।
यह भी पढ़ें: बिहार के इस विभाग में निकली हजारों की बंपर भर्ती; कैबिनेट मंत्री ने किया बहाली का ऐलान
पति की हालत गंभीर
पीरपैंती थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि लोगों से उन्हें यह पता चला कि परिवार के सभी लोग खाना खाकर घर में सो रहे थे। इस बीच अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने जख्मी गौतम यादव को इलाज के लिए फौरन रेफरल अस्पताल ले जाया। जहां गौतम यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले को लेकर कहलगांव SDPO-2 अर्जुन कुमार गुप्ता ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
2 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
8 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
8 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
8 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
13 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
15 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
18 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines