मुजफ्फरपुर से मुकुल कुमार की रिपोर्ट: यदि आप फोर लेन (Four Lane) पर गाड़ियों को सरपट दौड़ाने के शौकीन हैं या तेज वाहन चलाने के आदि हैं तो यह खबर आपके लिए है। अब मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur) की सड़कों पर तेज गति से गाड़ी चलाना या बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना आपको महंगा पड़ सकता है।
और पढ़िए –MP News: इस नगर निगम ने लगाया कुत्ता मालिकों पर टैक्स, जानिए पूरी खबर
आज से इंटरसेप्टर वाहन रखेगा निगरानी
मुजफ्फरपुर जिले को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन (Interseptor Vehicle) मिल गया है जो 15 जनवरी से फोर लेन और एन एच (National Highway) पर ओवर स्पीड (Over Speed) गाड़ियों और बिना हेलमेट (Without Helmet) गाड़ी चलाने वालों पर निगरानी रखेगा। यदि आपकी गाड़ी ओवर स्पीड है तो आपका चालान ऑनलाइन आपके पास पहुंच जाएगा ।
जगह-जगह लगे हैं निगरानी कैमरा
नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने ऐसे वाहन चालकों की निगरानी के लिए फोर लेन पर जगह-जगह कैमरे लगा दिए हैं। चिन्हित जगहों पर बोर्ड और होर्डिंग के सहारे यह लिखा गया है की कहां पर आपकी गाड़ी की स्पीड कितनी होगी ।
और पढ़िए –G-20 : मेजबानी के लिए तैयार जोधपुर, शेरपाओं को परोसे जाएंगे बाजरी के सोगरे
चालक खा जाते हैं धोखा
दरअसल फोर लेन पर गाड़ी चलाते समय वाहन चालकों के मन में यह धारणा रहती हैं की हम फोर लेन पर हैं और कम से कम 80 किलोमीटर की गति सीमा पर चल सकते हैं ।
भीड़.भाड़ वाले इलाके हैं रडार पर
यातायात विभाग ने भीड़-भाड़ वाले इलाकों, स्कूलों (Schools) और अस्पतालों (Hospitals) के नजदीक के रास्तों पर गति सीमा को काफी कम कर रखा हैं। अक्सर वाहन चालक इन इलाकों में धोखा खा जाते हैं और उनका चालान कट जाता है ।
केन्द्र के आदेश पर चालू हुआ नया सिस्टम
मुजफ्फरपुर ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार ने बताया की भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग एवम परिवहन मंत्रालय के आदेश के बाद बिहार सरकार (Bihar Government) ने सड़क सुरक्षा (Road Safety) को लेकर ऐसी व्यवस्था की है। अब वाहन चालकों को गंभीरता और कायदे कानून के साथ अपने वाहन को चलाना पड़ेगा ।
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
1 day ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
1 day agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
1 day agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
1 day agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
1 day agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
3 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines