मुकुल कुमार, मुजफ्फरपुर : यदि आप सस्ते कीमत देखकर आई पैड या आई फोन खरीदने के शौकीन हैं तो आप सावधान हो जाएं। सस्ता फोन आपको बहुत महंगा पड़ सकता है। संभव है आपका सस्ता फोन किसी साइबर फ्रॉड द्वारा खरीदकर बेचा गया हो। और आप सस्ता फोन खरीदने के चक्कर में पुलिस स्टेशन का चक्कर लगाने को मजबूर हो जाएं ।
मुजफ्फरपुर की महिला को मिला नोटिस
बिहार के मुजफ्फरपुर की एक महिला को इसी चक्कर में कोलकाता पुलिस ने नोटिस थमा दिया है। इसी महीने की 26 तारीख को महिला और दुकानदार को तमाम साक्ष्य के साथ साइबर पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश दिया गया है।
यह है पूरा मामला
दरअसल कोलकाता साइबर सेल को 20 जून 22 को एक शिकायत मिली की साइबर फ्रॉड कर क्रेडिट कार्ड का पैसा गायब कर दिया गया है। कोलकाता साइबर सेल ने आई टी एक्ट के तहत केस नंबर 76/22 दर्ज कर लिया। छानबीन के क्रम में यह जानकारी मिली की क्रेडिट कार्ड से फ्रॉड कर कई ऑनलाइन कंपनियों के गिफ्ट पैक खरीदे गए हैं। तमाम गिफ्ट पैक किसी फर्जी नाम पते के मोबाइल पर ट्रांसफर हुए थे। उसी फर्जी पते के गिफ्ट पैक से बिहार के मुजफ्फरपुर में मिठनपुरा थाना इलाके के मोबाइल दुकानदार ने किसी खुदरा दुकानदार को कई मोबाईल बेचे थे। खुदरा दुकानदार ने दो हैंड सेट, एप्पल और आई फोन स्थानीय महिला को बेचा। अब साइबर सेल की टीम आई एम आई नंबर के सहारे उस मोबाइल में लगे सिम कार्ड का पता निकालकर महिला के पास पहुंच गई। महिला ने बताया की उस मोबाइल को उसने स्थानीय दुकानदार से खरीदा है। जब कोलकाता की पुलिस खुदरा मोबाइल दुकानदार के पास पहुंची तो उसने बताया की उसने एक एजेंट के माध्यम से बिल जमा कर मोबाइल खरीदा है।
छानबीन से पहले एजेंट हुआ फरार
साइबर सेल की टीम जब मोबाइल एजेंट के नंबर पर बात करना चाही तो उसका फोन बंद मिला । उसके पते पर भी उस एजेंट के नही मिलने के बाद कोलकाता पुलिस ने दुकानदार और मोबाइल खरीदने वाली महिला को मोबाइल खरीदने के तमाम साक्ष्य के साथ कोलकाता के साइबर थाना में हाजिर होने का नोटिस थमा दिया है ।
संबंधित खबरें
बिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 day agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
1 day agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
2 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
2 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines