हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बिहार: पुलिस लाइन में जवानों के बीच गोलीबारी, 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग

बिहार के बेतिया में पुलिस लाइन के अंदर जवानों के बीच भीषण फायरिंग हुई है। बीस से ज्यादा राउंड गोली चलने की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन

अमिताभ ओझा/पटना

बिहार के बेतिया जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस लाइन परिसर में जवानों के बीच फायरिंग की घटना हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बीस राउंड से अधिक फायरिंग हुई है। इस घटना में एक जवान की मौत की खबर है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी और एसपी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी पुलिस लाइन पहुंचे और स्थिति पर नियंत्रण पाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

कहासुनी के बाद फायरिंग

बताया जा रहा है कि बेतिया पुलिस लाइन के बैरक में किसी बात को लेकर दो जवानों के बीच कहासुनी हुई। परमजीत कुमार और सोनू कुमार के बीच कहसुनी हुई,  जिसके बाद परमजीत कुमार ने साथी जवान पर अपनी एसएलआर से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि सोनू के चेहरे पर 11 गोलियां लगी हैं।

विज्ञापन

मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी

फायरिंग की इस घटना में सोनू की मौके पर ही मौत हो गई है। गोली की आवाज सुनकर आए जवानों ने परमजीत को पकड़ लिया। मौके पर पहुंचे डीआईजी और एसपी गिरफ्तार जवान परमजीत से पूछताछ कर रहे हैं।

फायरिंग करने वाले परमजीत को हिरासत में ले लिया गया है। फायरिंग की आवाज सुनकर पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। इस घटना के बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों को वरिष्ठ अधिकारी समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों सिपाहियों के बीच पहले से किसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। हालांकि फायरिंग की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें :बिहार: ट्रेन में आग लगने से मचा हड़कंप, लोको-पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार को एक और बड़ा झटका, JDU के पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह? 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola