बिहार: ट्रेन में आग लगने से मचा हड़कंप, लोको-पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बेगूसराय के तिलरथ के पास जमालपुर जा रही DMU ट्रेन के इंजन में आग लगने से हड़कंप मच गया। लोको पायलट की सतर्कता और इमरजेंसी ब्रेक से बड़ा हादसा टल गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Train Bihar

बिहार के बेगूसराय से जमालपुर जा रही DMU ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगते ही यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूदकर भागने लगे। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

यह घटना बेगूसराय के तिलरथ स्टेशन के पास हुई। बताया जा रहा है कि ट्रेन चल रही थी, तभी इंजन में आग लगने की जानकारी मिली। आग लगते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन के इंजन से धुआं उठ रहा है और यात्री ट्रेन से उतरकर दूर खड़े हो गए हैं। कई यात्रियों ने तो चलती ट्रेन से कूदकर जान बचाई।

विज्ञापन

लोको पायलट ने दिखाई सूझबूझ

रिपोर्ट्स के अनुसार, लोको पायलट की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। जैसे ही उन्हें इंजन में आग लगने की जानकारी मिली, उन्होंने ट्रेन को तुरंत रोक दिया और कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद लोको पायलट ने खुद ही आग पर काबू पाया।

इंटरसिटी एक्सप्रेस की समय रहते ब्रेकिंग से टली एक और दुर्घटना

जिस समय यह हादसा हुआ और DMU ट्रेन को रोका गया, उस वक्त यात्री पटरी पर दौड़ रहे थे। तभी खगड़िया की ओर से आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस उसी ट्रैक के पास से गुजर रही थी। एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलट ने पटरियों पर यात्रियों को देखा और तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर हॉर्न बजाया। समय रहते ट्रेन रुक गई, जिससे एक और भयावह दुर्घटना टल गई।

विज्ञापन

जांच के आदेश

घटना के बाद ट्रेन काफी देर तक वहीं खड़ी रही। आग बुझाए जाने के बाद ट्रेन को अगले स्टेशन की ओर रवाना किया गया। रेलवे कंट्रोल रूम को मामले की जांच सौंपी गई है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ