हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Belaganj Election Result 2025: लगातार दूसरी बार जीती JDU की मनोरमा देवी, करीबी मुकाबले में RJD के साथ हुआ खेल

Belaganj Assembly Constituency
विज्ञापन

Live Updates

16:23 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: मनोरमा देवी लगातार दूसरी बार रही विजयी

बेलागंज से 2024 में हुए बाईपोल में विजयी रही मनोरमा देवी ने अब एक बार फिर से विजयी रही हैं. उन्होंने करीबी मुकाबले में विश्वनाथ कुमार सिंह को 2882 वोटों से हराया है.

15:45 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: जीत के करीब पहुंची मनोरमा देवी

जेडीयू की मनोरमा देवी 23वें राउंड के बाद 3 हजार से ज्यादा वोटों के आगे चल रही हैं. अब आखिरी राउंड के वोटों की गिनती चल रही है. आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह हार के करीब पहुंच गए हैं.

14:15 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

13:41 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: विश्वनाथ कुमार सिंह निकले आगे

आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह बड़े अंतर के साथ अब आगे निकल गए हैं. वहीं मनोरमा देवी लगातार पिछड़ती जा रही हैं.

11:37 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: मनोरमा देवी हो गई पीछे

जेडीयू की मनोरमा देवी अब करीबी अंतर से पीछे हो गई हैं. वहीं आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह अब आगे नजर आ रहे हैं. हालांकि मुकाबला कभी भी पलट सकता है.

10:42 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: मनोरमा देवी अभी भी चल रही हैं आगे

शुरुआती रूझानों में जेडीयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं. वहीं अब आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. दोनों के बीच लड़ाई रोमांचक नजर आ रही है.

09:22 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

08:45 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: मनोरमा देवी बेलागंज से चल रही हैं आगे

मतगणना शुरू होने के बाद शुरुआती रूझानों में जेडीयू की मनोरमा देवी आगे चल रही हैं. जन सुराज के मोहम्मद शहाबुद्दीन फिलहाल दूसरे नंबर पर चल रही हैं. आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह फिलहाल चौथे स्थान पर चल रहे हैं. उनसे आगे आप की मधुमाला कुमारी भी हैं.

07:24 (IST) 14 Nov 2025

Belaganj Election Result 2025 Live: कुछ देर में शुरू होगी मतगणना

जल्द ही बेलागंज में भी वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. इस सीट से जेडीयू की मनोरमा देवी लगातार दूसरी बार जीतने का दावा ठोक रही हैं. हालांकि उन्हें आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह से कड़ी टक्कर मिल रही है.

Belaganj Election Result 2025: आज बिहार की बेलागंज विधानसभा सीट का फैसला हुआ है. बिहार में आज के दिन 243 विधानसभा सीटों पर मतगणना हुई. जहां पर बेलागंज विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे वोट की गिनती चल रही थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित बेलागंज, गया जिले का अहम हिस्सा है. इस सीट पर जेडीयू की मनोरमा देवी ने करीबी मुकाबले में आरजेडी के विश्वनाथ कुमार सिंह को हरा दिया है.   

बेलागंज Election Result 2025 

बिहार के बेलागंज विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल के विश्वनाथ कुमार सिंह लड़ रहे थे. 2024 के बाईपोल में इस सीट से जीतने वाली मनोरमा देवी को दोबारा जनता दल यूनाइटेड ने टिकट दिया था. मनोरमा देवी को इस चुनाव में 95685 वोट मिले. जबकि दूसरे स्थान पर रहे विश्वनाथ कुमार सिंह को 92803 वोट मिली. जिसके कारण सिर्फ 2882 वोटों से मनोरमा देवी विजयी रही. निर्दलीय लड़े लालू यादव को 2769 वोट मिले, वहीं निर्दलीय ही लड़े विभूती नारायण सिंह को 2562 वोट मिले. आप की मधुमाला कुमारी को 2204 वोट मिले.

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे

विज्ञापन

Belaganj 2024 Bypoll

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% (परिवर्तन)
जेडीयूमनोरमा देवी73,33445.23+12.42
आरजेडीविश्वनाथ कुमार सिंह51,94332.03−14.88
जेएसपीमोहम्मद अमजद17,28510.66

Belaganj Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)परिवर्तन (±%)
आरजेडीसुरेंद्र प्रसाद यादव79,70846.91−2.47
जेडीयूअभय कुमार सिन्हा55,74532.81
एलजेपीरमाश्रय शर्मा12,0057.07

Belaganj Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
आरजेडीसुरेंद्र प्रसाद यादव71,06749.38
हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर)शरीम अली40,72628.30
सीपीआईकुमार जितेन्द्र8,1145.64

इस विधानसभा सीट के जातीय समीकरण 

गया जिले की बेलागंज विधान सभा एक सामान्य सीट है. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी 29.59 प्रतिशत है. जबकि मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 15.8 प्रतिशत हैं. ऐसे में इस सीट पर राष्ट्रीय जनता दल का दबदबा रहता है. इस विधानसभा सीट पर ग्रामीण वोटर बहुत ज्यादा हैं. मात्र 2.64 प्रतिशत मतदाता ही शहर में रहते हैं. 2020 के विधानसभा के समय 2,76,858 वोटर इस सीट पर थे. जबकि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 2,86,200 मतदाता हो गए थे. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola