बिहार में चलती ट्रेन के आगे कूदकर भी बची महिला, ट्रेन ड्राइवर की बहादुरी से बची जान

बिहार के बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र के सलौना रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। ट्रेन ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका, जिससे महिला की जान बच गई।

Begusarai Loco Pilots Saves woman Life

Begusarai Loco Pilots Saves woman Life

विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय के बखरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला ने ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, चलती ट्रेन के ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन का इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन इसके बावजूद भी महिला ट्रेन के नीचे चली गई। महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला गया। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, यह पूरा मामला बेगूसराय के सलौना रेलवे स्टेशन का है, जहां सुबह एक महिला आत्महत्या करने की नियत से ट्रेन के आगे कूद गई थी। महिला को ट्रेन के आगे कूदते देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया।

विज्ञापन

हाथ में आधार कार्ड लेकर कूदी थी महिला

वहां मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से महिला को ट्रेन के इंजन से बाहर निकाला गया। इस घटना के दौरान महिला के हाथ में चोटें आईं। वहीं, महिला को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। रेलवे ट्रैक पर कूदने के दौरान महिला के हाथ में आधार कार्ड था, जिसमें उसकी पहचान हुई। महिला द्वारा आत्महत्या करने का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ