जीवेश तरुण
बिहार में एक तरफ जहां आए दिन गोलीबारी और हत्याकांड की खबरें आ रही हैं, वहीं इसी बीच हथियार लहराते अपराधियों की Reels भी सामने आ रही हैं। ताजा मामला बेगूसराय से सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर Reel खूब वायरल हो रही है, इस वीडियो में कुछ युवकों ने हथियार लहराते दिख रहा है, जैसे उसे पुलिस प्रशासन का जरा भी खौफ न हो। हालांकि, वीडियो के सामने आने के बाद से पुलिस जांच में जुट गई है।
क्या है वीडियो में?
बिहार के इन युवकों ने पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए हाथों में हथियार लेकर वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है। वीडियो में 3-4 युवक हाथ में हथियार लेकर भोजपुरी गाने पर रील बनाते दिख रहे हैं। इस वीडियो में किसी युवक के चेहरे पर पुलिस का खौफ या डर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, न्यूज24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सूत्रों की मानें तो यह वीडियो बछवारा थाना क्षेत्र के हादीपुर गांव का बताया जा रहा है। 3-4 युवक एक साथ होकर हाथ में हथियार और जिंदा कारतूस लेकर वीडियो बना रहे हैं। इन्होंने न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे अपने इंस्टाग्राम पर भी रील की तरह अपलोड किया। इसके बाद देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी।
यह भी पढ़ें: बिहार दिवस पर पैवेलियन का उद्घाटन, मंत्री महेश्वर हजारी ने वर्चुअली किया प्रमुख स्थलों का भ्रमण
खत्म हुआ पुलिस का खौफ!
बरहाल, जो भी हो, जिस तरीके से खुलेआम युवक के द्वारा हाथ में हथियार लेकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, इससे साफ जाहिर हो रहा है कि युवकों के बीच पुलिस का इकबाल खत्म हो चुका है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
5 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
22 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
4 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines