जीवेश तरुण, बेगूसराय
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राज्य की सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। एक ओर जहां राजनीतिक दल राज्य की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इन पार्टियों के नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। इसी बीच बेगूसराय के सांसद और सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लालू यादव पर जमकर हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने लालू यादव को बिहार में उनकी सरकार के दौरान अपराध और घोटालों को लेकर आड़े हाथ लिया। साथ ही उन्होंने लालू यादव को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा कि लालू ने अपने राज में बिहार को लालटेन युग में पहुंचा दिया था।
लालू यादव को खुली चुनौती
मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू के राज में अपहरण और लूट जैसी घटनाएं लगातार होती थीं। लेकिन जब से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार की सत्ता आई है, तब से देश में और बिहार में विकास की गंगा बह रही है। इस दौरान उन्होंने लालू यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर लालू को बिहार के विकास पर बहस करनी है, तो वह फ्रेजर रोड के पास गांधी मैदान में आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि लालू इस बहस के लिए भाजपा और एनडीए में से किसी को भी चुन सकते हैं।
लालटेन युग में पहुंच गया था बिहार
मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि लालू यादव की सरकार में बिहार लालटेन युग में पहुंच गया था। आज बिहार में और बिहार के बच्चों में बिजली मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि 30 साल पहले बिहार में एक ही धंधा था, लालू राज का फिरौती और अपहरण का धंधा। उन्हें तो ये सब जुमलेबाजी ही दिखेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि 20 साल में नीतीश कुमार और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार विकास का मील का पत्थर साबित हुआ है।
यह भी पढ़ें: सागर में यात्रियों से भरी बस बीच सड़क पर पलटी; 30 से अधिक घायल, हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर फरार
बयानबाजी का जवाब
इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने स्कूल को लेकर लगातार विपक्ष की तरफ से की गई बयानबाजी का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री मधुबनी पहुंच रहे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी मंच से एक बार फिर बिहार को बड़ा सौगात देने जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
5 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
11 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
12 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines