'बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं...', पटना में राहुल गांधी ने क्या-क्या कहा?

राहुल गांधी ने पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में ‘संविधान बचाओ सम्मेलन’ में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं।

Begusarai News

सौरव कुमार 

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर के साथ काम कर रही हैं। एक तरफ जहां JDU, BJP और RJD बिहार में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे हैं, वहीं कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी भी आज बिहार पहुंचे हैं। राहुल गांधी ने सबसे पहले बेगूसराय में कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की। इसके बाद पटना के एसके मेमोरियल पहुंचे। यहां उन्होंने ‘संविधान बचाओ सम्मेलन’ में हिस्सा लिया और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वह बिहार का चेहरा बदलना चाहते हैं।

देश को डायरेक्शन देती है बिहार की जनता

बिहार में कांग्रेस पार्टी की जिम्मेदारी है कि जो गरीब लोग हैं, जो कमजोर लोग हैं, ओबीसी, दलित, महादलित, गरीब, जनरल कास्ट के लोग, इन सबको जोड़कर, जगह देकर, इज्जत देकर, रिस्पेक्ट देकर आगे बढ़ाएंगे। इस देश को बिहार की जनता डायरेक्शन देती है और जब भी राजनीतिक बदलाव आता है, तो बिहार की जनता ने यह बदलाव लाने का काम किया।

संविधान सुरक्षा सम्मेलन

बिहार की जनता फिर से यह काम करना चाह रही है और करेगी। संविधान सुरक्षा सम्मेलन में राहुल गांधी ने कहा कि सबसे जरूरी लक्ष्य संविधान की रक्षा करना है। जब भी आपको मेरी जरूरत होगी, बिहार के किसी कोने में मैं पहुंच जाऊंगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ