बिहार के बेगूसराय जिले में एक बार फिर से कानून व्यवस्था और उसके काम को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां एक गांव के लोगों ने पुलिस को बंधक बनाकर पुलिस के सामने ही पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा शुरू कर दिया। दरअसल, यहां बलिया थाने से एक पुलिस टीम बिना किसी वारंट के पूर्व सैनिक और यूट्यूब पत्रकार संतोष राय को पकड़ने के लिए पहुंची थी। लेकिन यहां गांव के लोगों ने खुद पुलिस को ही बंधक बना लिया और करीब 4 घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
आखिर क्या है मामला?
यह पूरा मामला बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाले पूर्व सैनिक और यूट्यूब पत्रकार संतोष राय को पकड़ने के लिए उसके घर पर काफी बड़ी संख्या में पुलिस पहुंची थी। तभी गांव के लोग संतोष राय और पुलिस के बीच आ गए। लोगों ने पुलिस से संतोष राय के खिलाफ अरेस्ट वारंट मांगना शुरू किया। जब पुलिस ने उसके खिलाफ वारंट नहीं दिखाया तो लोग भड़क गए और पुलिस को ही बंधक बना लिया। इसके बाद घंटों तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: CM नीतीश ने अपनी हरकत से फिर सबको चौंकाया, कैबिनेट अपर मुख्य सचिव के सिर पर रखा पौधा
क्या बोल रहे हैं लोग?
इस वीडियो में लोग पुलिस को बंधक बने हुए दिख रहे हैं। साथ ही पुलिस के सामने ही जमकर हंगामा करते दिख रहे हैं। हालांकि, कई घंटे तक पुलिस ने लोगों का आक्रोश झेला और किसी तरह से लोगों के बंधन से बलिया पुलिस को बाहर निकाला। वहीं, लोगों का कहना है कि बेवजह पूर्व सैनिक एवं यूट्यूब पत्रकार संतोष राय को पुलिस द्वारा तंग किया जा रहा है। बेवजह उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। लोगों ने बताया है कि पुलिस की गुंडागर्दी बेगूसराय में चरम पर है। बेवजह पुलिस पूर्व सैनिक एवं यूट्यूब पत्रकार को तंग कर रही है। फिलहाल यह वीडियो आप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह से पुलिस को बंधक बनाकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस को लोगों ने खदेड़ दिया।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
5 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
8 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
11 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
12 hrs agoपटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
23 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
1 day agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
1 day agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
1 day ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines