जीवेश तरुण, बेगूसराय
बिहार के बेगूसराय जिले में वक्त हंगामा खड़ा हो गया जब एक ट्रक ड्राइवर की पुलिस ने जमकर पिटाई कर दी। इसका विरोध करते हुए ट्रक ड्राइवर के नाराज परिजन पहले तो पुलिस के साथ काफी बहस की। इसके बाद नेशनल हाइवे-31 को जाम कर हंगामा काटा। इस हंगामे की वजह से NH-31 पर घंटों तक जाम लगा रहा। इसके अलावा हाइवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
पुलिस ने बेवजह ट्रक ड्राइवर की पिटाई की
इस घटना को लेकर लोगों ने बताया कि ट्रक ड्राइवर रोड की साइड में ट्रक खड़ा रखा था। इतने में पुलिस कैदी वाहन ने ट्रक में धक्का मार दिया। धक्का मारने के बाद पुलिस ड्राइवर ने गलती मानने की बजाय उल्टा ट्रक ड्राइवर को खींच लिया और जमकर पिटाई कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया है कि पिटाई देखकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। इसके बाद लोगों ने NH-31 पर पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया। लोगों ने बताया है कि पुलिस की गुंडागर्दी आए दिन बढ़ती जा रही है। आज भी पुलिस ने बेवजह ट्रक में धक्का मारा और फिर ड्राइवर को गाड़ी से उतरकर सड़क पर बेहरमी से पीट दिया। लोगों ने भी बताया कि पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की इस कदर पिटाई की है कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह भी पढ़ें: जबरदस्ती पहनाते बुर्का, डांस से बढ़ाईं नजदीकियां…भोपाल लव जिहाद मामले में चौंकाने वाले खुलासे
पुलिस पदाधिकारी ने किया मामला शांत
जैसे ही इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने नगर थाना एवं लोहिया नगर थाना पुलिस को दी। मौके पर तुरंत लोहिया नगर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार और नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गुस्साए लोगों को काफी समझाने-बुझाने के बाद मामले को शांत कराया। इसके बाद NH-31 पर से जाम हटा। घायल ड्राइवर को इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
9 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines