जीवेश तरुण
Bihar News : बिहार में शराबबंदी के बाद भी तस्करों के हौंसले बुलंद हैं। शराब माफिया को किसी का डर नहीं है और खुलेआम शराब की सप्लाई करते हैं। बेगूसराय से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शराब की खेप पकड़ने आई पुलिस टीम पर तस्करों ने हमला बोल दिया। माफिया ने अपनी गाड़ी से रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। इस घटना में एक होमगार्ड भी गंभीर रूप से घायल हो गया है।
यह घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना क्षेत्र में स्थित छतौना पुल के पास की है। नावकोठी थाने के एक दरोगा खमास चौधरी को सूचना मिली कि कार से शराब की बड़ी खेप आने वाली है। शराब की खेप को पकड़ने के लिए पुलिस टीम भी मुस्तैद हो गई है और दरोगा ने अपनी टीम के साथ छतौना पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार युवक की पुलिस हिरासत में मौत
शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर किया हमला
पुलिस ने शराब से भरी कार को रोकने की कोशिश की तो तस्करों ने अपनी गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी और सड़क पर खड़े दरोगा और होमगार्ड के एक जवान को कुचल दिया। बाकी पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भागकर अपनी जान बचाई। शराब माफिया के हमले में एसआई खमास चौधरी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, होमगार्ड के घायल जवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
शराब से भरी कार का मालिक हिरासत में
इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच बढ़ाते हुए छापा मारा और कार के मालिक को हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक कार नहीं मिली है। पुलिस कार और शराब की खेप को लेकर गाड़ी मालिक से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। बिहार में भले ही शराबबंदी है, लेकिन इसके बाद भी शराब तस्कर अपनी मनमानी कर रहे हैं। शराब माफिया के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस कर्मियों को भी अपना निशाना बना रहे हैं।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
20 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 day agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
5 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
6 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
7 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
7 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
10 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines