---विज्ञापन---

Begusarai Loksabha Election Result 2024 LIVE: बेगूसराय से गिरिराज सिंह 81 हजार से ज्यादा वोटों से जीते

LIVE Begusarai Aam Chunav Vote Counting Result 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। बिहार की हॉट सीटों में से एक बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह 81 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अवधेश राय को हराया।

LIVE Begusarai Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates : बिहार में लोकसभा की महत्वपूर्ण सीटों में से एक बेगूसराय से बीजेपी उम्मीदवार गिरिराज सिंह जीत गए हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अवधेश राय को 81,480 वोटों से हरा दिया है। गिरिराज सिंह को 6,49,331 और अवधेश राय को 5,67,851 वोट मिले।

एनडीए-INDIA के उम्मीदवार आमने-सामने

---विज्ञापन---

बेगूसराय में भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की खास दांव पर लगी है। उनका मुकाबला इंडिया गठबंधन की ओर से भाकपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक अवधेश राय से है। दोनों के बीच दिलचस्प चुनावी मुकाबला देखने को मिला। बेगूसराय भूमिहार बहुल क्षेत्र है और गिरिराज सिंह भूमिहार समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, जबकि अवधेश राय यादव बिरादरी से आते हैं।

यहां देखें: कश्मीर से कन्याकुमारी तक सभी 543 सीटों की पल-पल की अपडेट

---विज्ञापन---

2019 में गिरिराज सिंह ने कन्हैया कुमार को हराया था

साल 2004 में जेडीयू के डॉ. मोनाजिर हसन बेगूसराय लोकसभा सीट से सांसद बने थे। 2014 में भाजपा के डॉ. भोला सिंह ने जीत हासिल की थी, लेकिन अब वे नहीं रहे। पिछले चुनाव 2019 में भाजपा के गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से चुनावी ताल ठोंका था और उन्होंने कन्हैया कुमार को 4 लाख से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: UP-Bihar से केरल-बंगाल तक, Live देखिए लोकसभा रिजल्ट की कवरेज

बेगूसराय में 58.40 प्रतिशत हुई वोटिंग

---विज्ञापन---

बेगूसराय लोकसभा सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हुआ था। इस सीट पर 58.40 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि पिछले चुनाव 2019 में 62.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरी बार चुनाव लड़ रहे गिरिराज सिंह को पिछली बार 6,92,193 वोट मिले थे, जबकि सीपीआईएम उम्मीदवार कन्हैया कुमार ने 2,69,976 वोट प्राप्त किए थे। तीसरे नंबर पर राजद के तनवीर हसन रहे थे, जिन्हें 1,98,233 मत मिले थे।

---विज्ञापन---

First published on: Jun 04, 2024 07:40 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola