Begusarai Damaging Shivling Case: बिहार के बेगुसराय में एक मंदिर में शिवलिंग को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने 30 को नामदज और 200 से अधिक पर एफआईआर दर्ज की है। रविवार को पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी कि 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। लाखों थाने के खातोपुर गांव में शुक्रवार की रात एक विशेष समुदाय के लोगों ने 1944 में स्थापित एक शिवलिंग को सांप्रदायिक अशान्ति पैदा करने के लिए मंदिर में रखी शिवलिंग को खंडित कर दिया।
आक्रोशित लोगों ने एनएच-31 जाम कर किया हंगामा
आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-31 जाम कर जमकर बवाल किया। इस दौरान कई दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इससे पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। लोगों ने आरोपी समुदाय के लोगों की दुकान में घुसकर तोड़-फोड़ की। इस घटना के बाद पीड़ितों ने नुकसान के भरपाई की मांग की है।
केंद्रीय मंत्री का प्रर्दशन
बेगूसराय में शिवलिंग टूटने के विवाद में हिंदुओं पर केस से भड़के हैं गिरिराज सिंह। घटना के बाद शनिवार को केन्द्रीय मंत्री और बेगुसराय सांसद गिरिराज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ प्रर्दशन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने नारे भी लगाए।
हिंदू होना गुनाह तो मैं भी गुनहगार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अगर हिंदू होना गुनाह है, तो मैं इस गुनाह को कबूल करता हूं। बेगूसराय जिला प्रशासन से अपील करता हूं कि मुझे भी गिरफ्तार करें। गिरिराज ने कहा कि शिवलिंग टूटा तो हिंदुओं में आक्रोश होना स्वाभाविक है। जिला प्रशासन ने फुटेज खंगाल कर 40-45 लोगों को डिटेन कर रखा है, जो मुख्य अभियुक्त हैं उन्हें पकड़ नहीं रहे। फुटेज में तो मैं भी दिख रहा हूं तो मुझे भी पकड़ लीजिए।
आरोपियों की पहचान
वहीं जिला पुलिस ने दावा किया है कि इस घटना में 230 से अधिक लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज और आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
आक्रोशित लोगों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज
घटनास्थल पर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार और डीसीपी अमित कुमार और हेड क्वार्टर डीएसपी निशित प्रिया सहित मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंचकर गुस्सा कर रही भीड़ पर लाठीचार्ज किया। इससे आक्रोशित लोगों ने भी जबाव में पुलिस पर पत्थरबाजी की। भीड़ को शांत करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज होते ही वहां भगदड़ मचने लगी, लोगों ने पत्थरबाजी की जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
7 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
7 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
7 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
12 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
14 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
17 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines