बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रगान अपमान के मामले में बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले को लेकर जहां राज्य में सियासी बवाल मचा हुआ है, वहीं इस बीच बेगूसराय कोर्ट में सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी मामले में बेगूसराय कोर्ट ने सीएम नीतीश कुमार को समन जारी किया है।
सीएम नीतीश को नोटिस भेजने का आदेश
बलिया थाना के भगतपुर रहने वाले परिवाद विकास कुमार पासवान ने सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ बेगूसराय जिला अदालत में परिवाद पत्र दाखिल किया है। बेगूसराय जिला अदालत के प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मयंक कुमार पांडे के कोर्ट में बिहार के सीएम नीतीश कुमार मामले पर सुनवाई हुई। इस सुनवाई में कोर्ट ने सीएम नीतीश कुमार को नोटिस भेजने का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें: बिहार: बर्थडे पार्टी में शराब पिलाने पर 6 गिरफ्तार, होटल भी किया सील
देश के राष्ट्रगान का अपमान
विकास कुमार पासवान ने यह मुकदमा सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 3 के तहत दायर किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि 20 मार्च 2025 को 1:45 बजे दिन में अलग-अलग चैनलों पर प्रसारित हो रहे वीडियो में देखा गया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देश के राष्ट्रगान का अपमान किया। उन्होंने कहा कि यह देखकर पारिवादी काफी दुखी हुआ। सीएम नीतीश कुमार द्वारा देश के राष्ट्रगान को अपमानित होते देखकर पारिवादी आत्मग्लानि से भर गया और खुद को काफी शर्मिंदा महसूस करने लगा।
सीएम नीतीश को समन जारी
परिवादी ने बताया कि विश्व सेवक टकरा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रगान बजने के दौरान सीएम नीतीश कुमार अपने साथ खड़े व्यक्ति से बात करने से लेकर बाकी लोगों को बार-बार छूकर परेशान करने और हंसते हुए दिखाई दिए। इस मुकदमा का रजिस्ट्रेशन न्यायालय में परिवाद पत्र संख्या 321/2025 के तहत दर्ज किया गया है। कोर्ट में सुनवाई के बाद सीएम नीतीश के खिलाफ समन जारी किया गया है।
संबंधित खबरें
पटना में 3 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 मिनट में 24 राउंड फायरिंग में SHO घायल
1 hr ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
16 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
22 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines