देश में चुनावी सर्वे करने वाले ‘सी वोटर’ ने बिहार के अगले सीएम के लिए जनता की राय जानने के लिए एक सर्वे किया है। बिहार में सीएम फेस को लेकर हुए इस सर्वे ने राजनीति गलियारे में हलचल मचा दी है। बिहार में मुख्यमंत्री के पसंदीदा चेहरे के रूप में तेजस्वी यादव पहले नंबर पर आए हैं। वहीं प्रशांत किशोर भी सीएम के लिए कई लोगों की पसंद हैं।ताजा सर्वे में वो नंबर दो पर आ गए हैं और सिर्फ नंबर दो पर ही नहीं, बल्कि सीएम नीतीश कुमार से आगे निकल गए हैं। बिहार में सीएम नीतीश कुमार का चेहरा ‘सुशासन बाबू’ के तौर पर जाना जाता है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और नीतीश कुमार के फेस पर बीजेपी चुनावी तैयारी में जुटी है। लेकिन, सर्वे की कहानी कुछ और ही बयां कर रही है।
36 फीसदी लोगों की पसंद बने तेजस्वी यादव
‘सी वोटर’ के ताजा सर्वे के मुताबिक, बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे पसंदीदा उम्मीदवारों की सूची में तेजस्वी यादव सबसे ऊपर हैं। उन्होंने 36 फीसदी वोटों के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि दूसरे स्थान पर नीतीश कुमार नहीं बल्कि जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर हैं। 17 फीसदी लोग उन्हें बिहार में मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। वहीं, ‘सुशासन बाबू’ यानी सीएम नीतीश कुमार तीसरे स्थान पर आ गए हैं। नीतीश कुमार को 15 फीसदी वोट मिले हैं, उनके ग्राफ में तीन फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी 13 फीसदी वोटों के साथ चौथे स्थान पर हैं और चिराग पासवान छह फीसदी वोट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को दी मात
- C वोटर के सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोगों ने तेजस्वी यादव को पहली पसंद बताया। लेकिन, पिछले सर्वे से तुलना करें तो उनकी लोकप्रियता में 5 फीसदी की गिरावट आई है।
- जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। 17 प्रतिशत लोगों ने प्रशांत किशोर को अपनी पसंद बताया। पिछले सर्वे से तुलना करें तो इसमें 2 फीसदी का इजाफा हुआ है।
- लोकप्रियता के मामले में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दूसरे नंबर से खिसक कर तीसरे पर आ गए हैं। 15 प्रतिशत लोगों ने नीतीश को पहली पसंद बताया। पिछले सर्व से उनकी लोकप्रियता में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।
- बिहार में बीजेपी ने वैसे तो सीएम फेस के लिए किसी का नाम आगे नहीं बढ़ाया है, लेकिन सम्राट चौधरी को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उनकी लोकप्रियता 13 प्रतिशत है। ताजा सर्वे में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 hr agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
3 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
4 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
4 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
4 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
7 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
9 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
11 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines