Barh Election Result 2025: बिहार की बाढ़ सीट पर बाढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सियाराम सिंह 99446 वोट लेकर जीत दर्ज की है. आरजेडी प्रत्याशी करण वीर सिंह को 24813 वोटों के अंतर से हराया. बाढ़ विधानसभा क्षेत्र को राजपूतों का गढ़ या ‘मिनी चित्तौड़गढ़’ कहा जाता है. बाढ़ सीट पर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण यानी 06 नवंबर 2025 को मतदान (Bihar Chunav Result 2025) हुआ था. आज यानी 14 नवंबर को बिहार की सभी 243 सीटों पर का रिजल्ट आ रहा है. आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. बाढ़ सीट पर भाजपा और राष्ट्रीय जनता दल दोनों के बीच तगड़ी टक्कर है.
बाढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार (Bihar Assembly Election Result 2025)
बाढ़ विधानसभा सीट पर इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के सियाराम सिंह और राष्ट्रीय जनता दल के कर्णवीर सिंह यादव उम्मीदवार हैं. इस विधानसभा क्षेत्र को राजपूतों का गढ़ और मिनी चित्तौड़गढ़ के नाम से भी जाना जाता है. यहां पर अधिकांश चुनावों में राजपूत उम्मीदवारों ने ही जीत की है. इस सीट पर पिछले दो विधानसभा चुनावों से ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की है. उन्होंने दोनों बार भाजपा की तरफ से चुनाव जीता है. इससे पहले वह जेडीयू की तरफ से चुनाव जीत चुके हैं.
विज्ञापन
साल 2015 में चुनाव के नतीजे
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
भाजपा
ज्ञानेंद्र कुमार सिंह
63989
जनता दल यूनाइटेड
मनोज कुमार
55630
साल 2020 में चुनाव के नतीजे
विज्ञापन
पार्टी
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
भाजपा
ज्ञानेंद्र कुमार सिंह
49327
कांग्रेस
सत्येंद्र बहादुर
39087
कैसे रहे हैं बाढ़ विधानसभा सीट के पुराने चुनावी आंकड़े?
साल 2015 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्होंने जनता दल यूनाइटेड के मनोज कुमार को हराया था. ज्ञानेंद्र कुमार सिंह को 63989 वोट मिले थे और मनोज कुमार को 55630 वोट प्राप्त हुए थे. 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के ज्ञानेंद्र कुमार सिंह चुनाव जीते थे. उन्हें 49327 वोट मिले थे. चुनाव में दूसरे नंबर पर कांग्रेस के सत्येंद्र बहादुर रहे थे. उन्हें 39087 वोट मिले थे.
विज्ञापन
LIVE UPDATES
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बाढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सियाराम सिंह 99446 वोट लेकर जीते
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बाढ़ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रसियाराम सिंह 99446 वोट लेकर जीत गए है. उन्होंने आरजेडी प्रत्याशी करण वीर सिंह को 24813 वोटों के अंतर से हराया. आरजेडी प्रत्याशी करण वीर सिंह को कुल 74633 मिले है.
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बाढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सियाराम सिंह 85749 वोटों से आगे
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बाढ़ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रसियाराम सिंह 85749 वोटों से आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी करण वीर सिंह हैं
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बाढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सियाराम सिंह 36245 वोटों से आगे
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बाढ़ सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार रसियाराम सिंह 36245 वोटों से आगे चल रहे हैं, दूसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी करण वीर सिंह हैं
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई
Barh Election Result 2025 LIVE UPDATE: बिहार चुनाव को लेकर मतगणना शुरू हो गई. पोस्टल बेलट की गिनती की जा रही है. कुछ ही देर में सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे.
हिंदी न्यूज़प्रदेशबिहारBarh Election Result 2025: बाढ़ विधानसभा सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सियाराम सिंह 99446 वोट लेकर जीते, आरजेडी प्रत्याशी को 24813 वोटों के अंतर से हराया