बिहार में 8 बारातियों की हादसे में गई जान, 2 गंभीर घायल; कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने की टक्कर

बाराती हंसते-खेलते शादी समारोह से लौट रहे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बारातियों की कार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से भिड़ गई। हादसे में 8 लोगों की जान चली गई और 2 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। आइए जानते हैं कि हादसा कब-कहां और कैसे हुआ‌?

Bihar Accident

Bihar Accident

बिहार के कटिहार में नेशनल हाईवे- 31 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 8 लोगों की जान चली गई है। हादसा एसयूवी कार और ट्रैक्टर की टक्कर होने से हुआ। हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही SP वैभव शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर की वजह से हादसा हुआ

SP वैभव ने बताया कि हादसा पोठिया थाना क्षेत्र के दायरे में आने वाले चांदपुर हनुमान मंदिर के पास हुआ। घायलों को समेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों से हुई पूछताछ के अनुसार, हादसा होने की वजह ट्रैक्टर का गलत साइड से खड़ा होना है। हादसे का शिकार हुए लोग सुपौल गांव के निवासी थे, जो एक शादी समारोह से लौट रहे थे, लेकिन नेशनल हाईवे पर उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

विज्ञापन

मक्के का ढेर देख बिगड़ा संतुलन

SP वैभव के अनुसार, जिला पूर्णिया के सुपौल के ढिबरा बाजार बड़हर कोठी निवासी 10 लोग कुर्सेला के पास कोशकीपुर में बाराती बनकर गए थे। लौटते समय चांदपुर चौक के पास सड़क पर मक्के का ढेर लगा था, जिसे देखकर कार ड्राइवर ने बचने की कोशिश की तो कार का संतुलन बिगड़ गया। कार सामने खड़े मक्के से लदे ट्रैक्टर से भिड़ गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ