Bahadurpur Election Result 2025: बहादुरपुर से फिर जीते मदन सहनी, 12011 वोटों से जीत की दर्ज
Bahadurpur Election Result 2025: दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र पर जनता दल यूनाइटेड, राजद और जनसुराज के बीच कड़ी टक्कर दिखी जिसमें जीत जेडीयू की हुई.
Bahadurpur Election Result 2025: बिहार के दरभंगा जिले का विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र है बहादुरपुर जिसपर पहले फेज में 6 नवंबर को मतदान हो चुका है और आज वोटों की गिनती होने वाली है. इस सीट के लिए प्रत्याशियों में वर्तमान विधायक जेडीयू के मदन सहनी (Madan Sahni) को एकबार फिर टिकट मिला है, वहीं जनसुराज से आमिर हैदर और राजद से भोला यादव मैदान में खड़े हैं. मदन सहनी ने साल 2020 के विधानसभा चुनावों में राजद के रमेश चौधरी को हराया था.
विज्ञापन
बहादुरपुर विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में बहादुरपुर सीट से इस साल मुख्य प्रत्याशियों में जेडीयू के मदन सहनी थे. मदन सहनी तीन बार लगातार जीत हासिल कर चुके हैं. ऐसे में सभी की नजरें मदन सहनी पर थीं कि क्या वे बहादुरपुर की कुर्सी पर बैठ सकेंगे या इस साल किसी और पर सजेगा जीत का ताज. जनसुराज ने आमिर हैदर को और राजद ने भोला यादव को बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट दी थी. 96300 वोटों के साथ जनता दल युनाइटेड के मदन सहनी ने जीत अपने नाम की. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के भोला यादव रहे जिन्हें 84289 सीटें मिली. तीसरे स्थान पर इंडिपेंडेंट के राम चतुर साहनी थे जिनके हिस्से 6312 वोट आए.
मदन सहनी ने पहली बार साल 2010 में बहादुरपुर विधानसभा चुनाव जीते थे और पहली बार बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बने थे. इसके बाद 2015 में गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र से मदन सहनी को टिकट दिया गया था जहां एकबार फिर उन्होंने जीत हासिल की थी. साल 2020 में बहादुरपुर से एकबार फिर मदन सहनी को टिकट दिया गया जहां उन्होंने जीत का परचम लहराया था.
बहादुरपुर विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे
विज्ञापन
साल 2020 में बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में जेडीयू के मदन सहनी ने जीत हासिल की थी. मदन सहनी को कुल 68,538 वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर राजद के रमेश चौधरी थे जिन्हें 65,909 वोट मिले थे और तीसरा स्थान लाजपा के देवेन्द्र कुमार झा का था जिन्होंने 16,873 वोट हासिल किए थे. मदन सहनी और रमेश चौधरी के बीच टक्कर का मुकाबला देखने मिला था.
प्रत्याशी
वोट
पार्टी
मदन सहनी
68,538
JD(U)
रमेश चौधरी
65,909
RJD
देवेन्द्र कुमार झा
16,873
LJP
बहादुरपुर विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
विज्ञापन
साल 2015 में बहादुरपुर विधानसभा चुनाव में राजद के भोला यादव की जीत हुई थी. भोला यादव को कुल 71, 547 वोट मिले थे. दूसरे स्थान पर 54,558 वोट्स के साथ थे भाजपा के हरि साहनी और तीसरे स्थान पर सीपीआईएम के श्याम भारती को कुल 5,595 वोट मिले थे.
96300 वोटों के साथ जनता दल युनाइटेड के मदन सहनी ने जीत अपने नाम की. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के भोला यादव रहे जिन्हें 84289 सीटें मिली. तीसरे स्थान पर इंडिपेंडेंट के राम चतुर साहनी थे जिनके हिस्से 6312 वोट आए.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Update
13वें राउंड के बाद मदन सहनी ने भोला यादव को 8698 वोटों से छोड़ा पीछे.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Update
बहादुरपुर की कुर्सी पर कांटे की टक्कर दिख रही है. आठवें राउंड की गिनती के बाद 28779 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं जनता दल युनाइटेड के मदन सहनी और दूसरे स्थान पर 25839 वोटों के साथ राष्ट्रीय जनता दल के भोला यादव हैं.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Update
पांचवे राउंड की वोटिंग के बाद जनता दल युनाइटेड के मदन साहनी के हिस्से 18757 वोट आए हैं. दूसरे स्थान पर राष्ट्रीय जनता दल के भोला यादव 14988 वोटों के साथ जीत की दौड़ में बने हुए हैं.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Update
10278 वोटों के साथ सबसे आगे जनता दल युनाइटेड के मदन सहनी. दूसरे स्थान पर कड़ी टक्कर दे रहे हैं राष्ट्रीय जनता दल के भोला यादव.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Update
बहादुरपुर से भोला यादव आगे, 4279 वोट आए हिस्से. दूसरे स्थान पर जनता दल युनाइटेड के मदन सहनी.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Update
शुरुआती रुझानों में बहादुरपुर से वर्तमान विधायक जेडीयू के मदन सहनी पीछे.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE
मदन सहनी ने साल 2020 के विधानसभा चुनावों में राजद के रमेश चौधरी को हराया था.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Updates
बहादुरपुर में शुरू हुई वोटों की गिनती. मैदान में है बीएसपी, राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Updates
बहादुरपुर सीट से वर्तमान विधायक जेडीयू के मदन सहनी (Madan Sahni) को एकबार फिर जेडीयू से टिकट मिला है.
Bahadurpur Election Result 2025 LIVE Updates
बहादुरपुर विधानसभा सीट पर पहले फेज में 6 नवंबर को मतदान हो चुका है और कुछ ही देर में वोटों की गिनती शुरू कर दी जाएगी.