Bageshwar Dham: बिहार की राजधानी पटना में बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन हो रहा है। धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो रहे हैं। वहीं गर्मी के कारण सोमवार को कथास्थल पर कई लोगों की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद दिव्य दरबार का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि अगली बार बिहार आएंगे और फिर दरबार लगाएंगे।
केंद्रीय मंत्री और कई बड़े नेता पहुंचे
जानकारी के मुताबिक पटना के नौबरपुर में स्थित तरेत मठ में धीरेंद्र शास्त्री हनुमान कथा सुना रहे हैं। उनके कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और अश्विनी चौबे समेत कई बड़े नेता भी पहुंचे थे। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि आयोजकों की लापरवाही और सही इंतजाम न होने के कारण कथा स्थल पर अव्यवस्थाएं फैल गईं, क्योंकि इस वक्त भीषण गर्मी भी पड़ रही है।
धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से किया ऐलान
बताया गया है कि भारी भीड़ होने पर उमस बढ़ गई। ऑक्सीजन की कमी होने पर लोगों की तबीयत खराब होने लगी। इस पर कथावाचक बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने मंच से ऐलान किया। उन्होंने कहा कि कम लोग आएं, क्योंकि गर्मी बहुत ज्यादा है। उन्होंने कहा कि उनकी कथा टीवी पर भी दिखाई जाएगी, इसलिए घरों में रहकर कथा सुनें। सोमवार को धीरेंद्र शास्त्री की ओर से कहा गया है कि गर्मी को देखते हुए दिव्य दरबार नहीं लगाया जाएगा।
आयोजकों के उड़ होश, लोगों से की ये अपील
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पटना में बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री को सुनने के लिए बड़ी संख्या में नेपाल से लोग आए हैं। उधर कार्यक्रम में गर्मी के कारण पड़े खलल के बाद आयोजकों के होश उड़ गए हैं। आयोजन समिति के प्रमुख राज शेखर की ओर से कहा गया है कि दिव्य दरबार के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया गया है। कथा का आयोजन 17 मई तक होगा। इसके साथ ही समिति के प्रमुख ने लोगों से अपील की है कि कथा को सुनने के लिए कम संख्या में लोग पांडाल में आएं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
5 hrs agoछठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
5 hrs agoबिहार विधान परिषद में भर्ती विवाद, सौ से ज्यादा कर्मचारियों की एंट्री बंद
1 day agoदिवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, लखनऊ मंडल से चलेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
1 day agoपटना में 3 शूटर मुठभेड़ में ढेर, भड़के लोगों का हंगामा, पुलिस का लाठीचार्ज
1 day ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
1 day agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
2 days agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
2 days agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
3 days agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines