Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

बिहार

Badh News: आधी रात को बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ध्वस्त की शराब की भट्ठियां, एक गिरफ्तार

Badh News: बिहार में शराब बंदी को लेकर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत बाढ़ के दियारा क्षेत्र में आधी रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त की हैं।

Author
Edited By : Pooja Mishra Updated: Mar 9, 2025 07:53
Badh News

Badh News: बिहार में शराब बंदी एक बड़ा समकालीन अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत राज्य में बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। इसका ताजा मामला बाढ़ से सामने आया है। यहां शनिवार को आधी रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशी शराब की कई भट्ठियां ध्वस्त की हैं। इसके साथ ही सैकड़ों लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया है। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देश पर समकालीन अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना

यह मामला बाढ़ के दियारा क्षेत्र के हाथीदह ग्राम पंचायत का है। दियारा में शनिवार को हाथीदह थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार और उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि औटा के संगत घाट के सामने गंगा किनारे दियारा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर देशी शराब बनाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और यह कार्रवाई की।

---विज्ञापन---

मौके से एक गिरफ्तार

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर शुरू हुए समकालीन अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस को मौके पर शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण और कई सामान जब्त किए गए हैं। इस दौरान पुलिस ने मौके पर शराब बनाते हुए एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अशोक चौधरी के रूप में हुई है, जो हाथिदह थाना क्षेत्र के राम टोला का रहने वाला है। हालांकि, बाकी के बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें: बिहार में अश्लील भोजपुरी गाना बजाने वालों की खैर नहीं, एक्शन में आ गई पुलिस

---विज्ञापन---

पुलिस की टीम लगातार छापेमारी

पुलिस ने बताया कि सभी लोगों की पहचान हो गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार होली के मद्देनजर बड़े पैमाने पर शराब बनाकर माफिया के बेचने की तैयारी में थे। बता दें कि दियारा क्षेत्र अवैध शराब निर्माण के लिए माफियाओं की पहली पसंद बन चुकी है। आखिर में आबादी से दूर और सुनसान रहने के कारण यहां आधी रात भट्ठी सुलगाई जा रही थी।

First published on: Mar 09, 2025 07:53 AM

संबंधित खबरें