हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

जिंदा रहने तक बिहार आता रहूंगा...बाबा बागेश्वर ने फिर विरोधियों को ललकारा

Baba Bageshwar on Bihar: बिहार में बाबा बागेश्वर के ‘हनुमंत कथा’ और दिव्य दरबार को लेकर सियासत थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इस बीच बाबा बागेश्वर ने एक बड़ा बयान दिया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है?

विज्ञापन

Baba Bageshwar on Bihar Politicals Protests: बिहार में बागेश्वर धाम के पंडित बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘हनुमंत कथा’ और दिव्य दरबार को लेकर बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जैसे-जैसे दिन बढ़ रहे हैं, बाबा बागेश्वर के आयोजन को लेकर सियासत भी बढ़ रही है। दरअसल, चुनाव के बीच बिहार में बाबा की ‘हनुमंत कथा’ और दिव्य दरबार को लेकर आरजेडी ने सवाल खड़े किए हैं। वहीं, आरजेडी के इस विरोध पर भाजपा द्वारा लगातार पलटवार किया जा रहा है। इस सियासत को लेकर बाबा बागेश्वर ने कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, वह दरबार लगाएंगे और बिहार आएंगे।

Acharya Dhirendra Shastri to RJD –

“Fag of Hindus is flying high.

विज्ञापन

They warn me that I will be sent to jail if I visit Bihar.

You couldn’t stop Rohingyas and infiltrators.

विज्ञापन

We are from India and Bihar is ours. We will keep coming.” pic.twitter.com/A0iAFMBQE7

— News Arena India (@NewsArenaIndia) March 9, 2025

विज्ञापन

‘आप रोहिंग्याओं को रोक नहीं पाए’

गोपालगंज के राम जानकी मठ में आयोजित ‘हनुमंत कथा’ में बाबा बागेश्वर ने उनके लिए हो रही सियासत पर मुखर होकर बात की। उन्होंने कहा कि अब हिन्दू का परचम दिखाई दे रहा है। लोग कहते हैं कि अगर तुम बिहार आए तो तुम्हें जेल में डाल दिया जाएगा। अरे, तुम लोग रोहिंग्याओं को रोक नहीं पाए… घुसपैठियों को रोक नहीं पाए। हम तो भारत के हैं, बिहार के हैं और बिहार हमारा है। हम बिहार आते रहेंगे। तुम हमें क्या रोक पाओगे।

यह भी पढ़ें: Badh News: आधी रात को बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ध्वस्त की शराब की भट्ठियां, एक गिरफ्तार

विज्ञापन

‘जिंदगी भर बिहार आएंगे’

इस दौरान उन्होंने कहा कि हम किसी पार्टी के प्रचारक नहीं हैं। हमने आज तक किसी के लिए कोई वोट नहीं मांगा… न ही हमने किसी पार्टी का समर्थन किया। हम तो बंगरबली के हैं, जब तक जिंदा रहेंगे, दरबार लगाते रहेंगे और जिंदगी भर बिहार आएंगे। बिहार हमारा घर है, हमारी आत्मा है। हमारा सिर्फ एक ही उद्देश्य है कि बाला जी की कृपा सभी पर हो और ज्यादा से ज्यादा लोगों की अर्जी लग जाएं।

बता दें कि हाल ही में कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि NDA – भाजपा अपने आप को कमजोर महसूस कर रही है, इसलिए बाबा लोगों का सहारा ले रही है। बाबा लोगों का राजनीतिक तौर पर इस्तेमाल गलत है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola