औरंगाबाद से गणेश कुमार की रिपोर्टः बिहार में पूर्ण शराबबंदी है। रंग और तबीयत रंगीन करने का त्योहार होली नजदीक आता जा रहा है। शराबबंदी के कारण तबीयत रंगीन करने वाले अभी से ही शराब का जुगाड़ करने में लगे है। कुछ ने जुगाड़ कर लिए है तो कुछ जुगाड़ में लगे है।
इधर जुगाड़ियों की चाह को पूरा करने के लिए दारू भट्टी चलाने वाले दिन रात शराब चुलाने में लगे है। औरंगाबाद जिले में दारू उत्पादन के लिए कुख्यात सोन दियारा और अति नक्सल प्रभावित चाल्हो जोन में रात के अंधेरे में ही क्या दिन के उजाले में भी अवैध शराब की मिनी फैक्ट्रियां चल रही है।
पुलिस ने डाली ताबड़तोड़ रेड
होली पर लोगों की तबीयत रंगीन करने का पूरा इंतजाम किया जा रहा है लेकिन रविवार को सुबह होते ही औरंगाबाद की पुलिस ने रंग में भंग डालना शुरू कर दिया। इन इलाकों में पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड डालनी शुरू की। दोपहर तक पूरी 21 अवैध शराब की मिनी फैक्ट्रियां ध्वस्त कर दी गयी। 25 हजार लीटर जावा महुआ को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया लेकिन कोई भी शराब माफिया या उसका कोई टुच्चा कर्मी तक पुलिस के हाथ नही लगा। हालांकि ताबड़तोड़ छापेमारी अभी भी जारी है।
सुबह से चल रहा एंटी वाइन ऑपरेशन
पुलिस कप्तान स्वपना गौतम मेश्राम ने बताया कि औरंगाबाद जिले में शराब के अवैध उत्पादन, परिवहन और बिक्री को रोकने के लिए निरंतर अभियान चल रहा है। होली को लेकर अभियान को और तेज किया गया है। अभियान में तेजी लाये जाने से शराब माफिया के हौसले पस्त है। उनका मनोबल लगातार गिर रहा है।
आज सुबह से चल रहे एंटी वाइन ऑपरेशन में सोन दियारा और नक्सल प्रभावित चाल्हो क्षेत्र में कुल 21 शराब भट्ठियां ध्वस्त की गई है। कुल 25 हजार लीटर जावा महुआ बरामद हुआ है, जिसे मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया है। अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी धड़ाधड़ अभी भी जारी है। उन्होने कहा कि होली के त्योहार को लेकर पुलिस महकमें की शराब के अवैध कारोबार पर पहले से ज्यादा पैनी नजर बनी हुई है।
संबंधित खबरें
बिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
1 day agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 days agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
3 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
6 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
7 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
8 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
8 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
8 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
11 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines