औरंगाबाद से गणेश प्रसाद की रिपोर्टः गणतंत्र दिवस पर माओवादियों द्वारा ब्लैक डे मनाने की तैयारी की सूचना पर अति नक्सल प्रभावित औरंगाबाद जिले में तीन दिवसीय स्पेशल नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। 22 से 24 जनवरी तक चलाये गये इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने माओवादियों की सुरक्षा बलों पर हमले की एक बड़ी योजना को नाकाम कर दिया है।
खुफिया इनपुट के आधार पर की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक स्वपना गौतम मेश्राम ने बुधवार को यहां प्रेसवार्ता में बताया कि खुफिया इनपुट मिला था कि नक्सलियों ने गणतंत्र दिवस को ब्लैक डे के रूप में मनाने का प्लान किया है। यह भी सूचना मिली थी कि माओवादियों द्वारा मदनपुर थाना के जंगली-पहाड़ी क्षेत्रों- पचरुखिया, सिमरियाडाह, लडुई पहाड़ एवं आसपास क्षेत्रों में सुरक्षाबलों पर हमला करने की तैयारी की जा रही है।
इस सूचना पर औरंगाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक(अभियान) मुकेश कुमार, गया के अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सेवरिया, एवं सीआरपीएफ के द्वितीय कमान अधिकारी लोकेश कुमार के नेतृत्व में कोबरा, सीआरपीएफ एवं पुलिस की संयुक्त टीम तीन दिनों तक लगातार मदनपुर थाना के बन्दी, करीबा, डोभा, मोरवा एवं आसपास क्षेत्रों में संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।
भारी मात्रा में तबाही का सामान किया बरामद
अभियान में भारी मात्रा में आतंक के सामानों की बरामदगी हुई। बरामद सामानों में तीन वाकी टाकी, एक इंटरसेप्टर, आठ मोबाइल फ़ीचर फोन, एसएलआर का 956 जिंदा कारतूस, 807 लाइव राउंड्स, 9 एमएम का 251 लाइव राउंड्स, इंसास का 1484 लाइव राउंड्स, मैगजीन के साथ 315 बोर का एक राइफल, 315 बोर राइफल का 81 लाइव राउंड्स, एक यूबीजीएल, एक ब्लैक डांगरी, एक किलो का दो केन आईइडी, 6 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 15 मीटर र्कोडेक्स वायर, सात पुल मैकेनिज्म, 60 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, नक्सल साहित्य, एक अम्यूनिशन पाउच, एक स्टील ट्रंक, चार कैमरा फ्लैश, एक एरो बम, एरो बम के लिए पांच एल्यूमीनियम रोलर, वेल्डिंग सामग्री एवं इलेक्ट्रोनिक्स सामग्री शामिल है।
जारी रहेगा छापेमारी अभियान
बरामद सामग्रियों में शामिल विध्वंसक सामानो को मौके पर ही विनष्ट कर दिया गया। वही अन्य सामानो को विधिवत जब्ती सूची तैयार कर जब्त कर मदनपुर थाना लाया गया। इस मामले में मदनपुर थाना में कांड संख्या-44/23 दर्ज किया गया है। मामले में धारा 147, 148, 149, 307, 353, 120 बी, 3, 4, 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 25(1-बी)ए, 26, 35 शस्त्र अधिनियम एवं 13, 16, 18, 20 यूएपीएक्ट के तहत कुल 08 नक्सलियों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इस छापेमारी अभियान से नक्सलियों का मनोबल काफी गिरा है।
संबंधित खबरें
पटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
18 mins agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
1 day agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
1 day agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
3 days ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
3 days agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines