Aurangabad: बिहार जिले के औरंगाबाद से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी कि उसे बच्चा पैदा नहीं हो रहा था। शादी हुए 15 साल हो चुके थे। अक्सर पत्नी पति को इलाज कराने की सलाह दी थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। बुधवार को भी झगड़े के बाद पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। इसके बाद फरार हो गया।
2007 में हुई थी संतोष और सिंधु की शादी
अरवल जिले के करपी थाना क्षेत्र के धराना गांव निवासी शिवपूजन चौधरी ने बेटी सिंधु कुमारी की शादी 2007 में गोह थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव निवासी संतोष चौधरी के साथ की थी। अपने सामर्थ्य के अनुसार, दान दहेज देकर विदा किया था। लेकिन शादी के बाद 15 साल बाद भी उसे बच्चा नहीं पैदा हुआ।
बार-बार पिटाई करता था पति
इस बात को लेकर सिंधु और संतोष में विवाद होता था। मृतका की बहन बिंदु देवी ने बताया, ‘जब मेरी बहन सिंधु को बच्चा नहीं हो रहा था तो उसके पति संतोष चौधरी को बार बार कहा जा रहा था कि डॉक्टर से दिखाकर इलाज कराए।लेकिन संतोष ने न तो हम लोगों को डॉक्टर के पास बहन को ले जाने दिया, न खुद ले गया। बार-बार पिटाई करता था और हत्या करने की धमकी देता रहा। आखिरकार मेरी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और फरार हो गया।’
किसी ने इसकी सूचना मृतका के पिता शिव पूजन चौधरी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया। इधर मृतका की बहन बिंदु देवी का रोते-रोते हाल बेहाल है।
अभी नहीं मिली तहरीर
थानाध्यक्ष कमलेश पासवान ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव को बरामद करते हुए पोस्टमार्टम को लेकर सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया गया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Valentine Day: बिहार की लड़की ने तेजस्वी यादव को लिखा लेटर, कहा- अफेयर की उम्र में करेंट अफेयर पढ़ रहे हैं
संबंधित खबरें
दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
2 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
4 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
5 days ago50 लाख के जेवर, एक करोड़ कैश… पटना के अफसर दंपति पर रेड, मिला खजाना
5 days agoबिहार के बेगूसराय में लड़की के साथ होटल में रेप, 2 आरोपी गिरफ्तापर
5 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
6 days agoसम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’, बच्चों के पोषण और शिक्षा पर जोर
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी ने शुरू किया ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
6 days agoMLC चुनाव: BJP ने बिहार से 4 व यूपी से 6 सीटों पर प्रत्याशियों का किया ऐलान
6 days agoसीएम सम्राट चौधरी के खिलाफ पुलिस स्टेशन क्यों पहुंची मीसा भारती?
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines