Aurangabad Tragedy: जहर का स्वाद कैसा होता है? यह चेक करने के लिए 5 नाबालिग सहेलियों ने पानी के साथ बगुलों को मारने वाला जहर निगल लिया, जिसका नतीजा यह हुआ कि 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक लड़की ने समय रहते जहर थूक दिया और उसकी जान बच गई। पहले तो मामला छिपा लिया गया, लेकिन जब गांव में चर्चा हुई तो मामला पुलिस तक पहुंचा। जांच करते हुए पुलिस जिंदा लड़की तक पहुंची, जिसने पूरा मामला बताया।
लड़कियों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी
मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के बिगहा गांव का है और घटना 29 जनवरी की है, जिसका खुलासा अब हुआ है। पांचों लड़कियों प्रवासी मजदूरों के परिवार की थीं और पांचों की उम्र 12 से 15 साल के बीच थी। मामले में जिंदा बची लड़की ने जहर का स्वाद चखने का मामला बताया। वहीं दाउदनगर SDPO अशोक कुमार दास को जांच में कुछ और ही पता चला है। हालांकि उस कहानी को लड़कियों के पिता ने खारिज किया है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच करेगी।
यह भी पढ़ें: पटना में पूर्व आईपीएस अमिताभ दास को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक चली कार्रवाई
पिता के डांटने पर गुस्से में आकर खाया जहर
SDPO अशोक कुमार दास ने बताया कि जांच करने पर लव एंगल पता चला है। पांचों लड़कियां साथ रहती थीं और उन्हें घटनाक्रम से एक दिन पहले शाम को लड़कों के साथ घूमते-फिरते देखा गया था, जिसके बारे में परिजनों को पता चला तो उन्होंने लड़कियों को डांट लगाई। कहा जा रहा है कि डांटने से गुस्साई लड़कियों ने जहर खा लिया, लेकिन एक किस्मत से बच गई। चारों मृतकों का परिजनों ने एक ही चिता पर अंतिम संस्कार कर दिया और मामले को दबा दिया।
पांचों लड़कियों ने पानी के साथ निगला जहर
वहीं पुलिस जांच के दौरान मामले में जिंदा बची लड़की ने बताया कि उनमें से एक लड़की बाकी 4 को एक खेत में ले गई। वहां उसने चारों को एक चीज दी और कहा कि इसे खाकर देखते हैं कि इसका स्वाद कैसा होता है? एक लड़की ने कहा कि दवाई खाने से मर गए तो जवाब मिला कि देखते हैं, इसे खाने से मरते हैं या नहीं। फिर पांचों ने पानी के साथ उस चीज को निगल लिया। निगलते ही एक लड़की गिर गई और बेहोश हो गई। यह देखकर उसने चीज को निगने से पहले थूक दिया।
यह भी पढ़ें: 3 बच्चों की देने जा रहा था बलि? किडनैप कर मंदिर ले जा रहा तांत्रिक गिरफ्तार
बगुले को मारने वाली दवाई खाने से गई जान
लड़की ने बताया कि 4 लड़कियां गिरकर बेहोश हो गईं तो वह डर के मारे भाग गई और परिजनों को पूरी बात बताई। परिजनों न उसे उल्टी कराने के लिए नीम का घोल पिलाया और मौके पर गए, लेकिन तब तक चारों लड़कियां दम तोड़ चुकी थीं। पास में पड़ी दवाई चेक की तो पता चला कि वह बगुलों को मारने की दवाई थी। लड़की ने बताया कि उन्होंने सिर्फ टेस्ट करने के लिए दवाई खाई थी। सुसाइड करने का कोई इरादा नहीं था। वहीं अब इस मामले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
बिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
2 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
2 hrs agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
11 hrs agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
2 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
2 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
2 days agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 days agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 days agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
4 days agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines