Aurai Election Result 2025: प्रचंड बहुमत से जीतीं रमा निषाद, भाजपा की झोली में आई औराई की सीट

Aurai Election Result 2025: औराई में मुख्य प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला जिसमें भाजपा की रमा निषाद ने सबके छक्के छुड़ा दिए.

Rama Nishad

रमा निषाद को मिली औराई की सीट.

Aurai Election Result 2025 LIVE: औराई बिहार के मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है. यहां 2015 में आरजेडी के सुरेन्द्र कुमार ने चुनाव जीता था और 2020 में यह सीट भाजपा के राम सूरत राय ने जीती थी. इस साल औराई में हाई वॉलेटेज मुकाबला देखने को मिला. बीजेपी-नीत एनडीए एकजुट नजर आई तो वहीं विपक्षी पक्ष एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे थे. लेकिन, सभी को पछाड़ते हुए आगे निकलीं रमा निशाद. 50 हजार वोटों से भी ज्यादा अंतर से रमा निषाद ने औराई की कुर्सी अपने नाम की.

विज्ञापन

औराई विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे

भाजपा ने वर्तमान विधायक राम सूरत राय को सीट ना देकर श्रीमती रमा निषाद को औराई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़ा किया थी. वहीं, महागठबंधन-अन्य से भोगेंद्र सहनी मैदान में थे और जनसुराज के राधा रमन उर्फ बबलू सिंह चुनाव लड़ रहे हैं. सभी को पीछे छोड़ रमा निषाद ने 104085 वोट हासिल किए और 57206 वोटों के अंतर से जीत गईं. दूसरे स्थान पर वीआईपी के भोगेन्द्र साहनी रहे जिनके हिस्से 46879 वोट आए वोटों के साथ तीसरा स्थान आजाद समाज पार्टी के मो. आफ्ताब आलम को मिला.

विज्ञापन
प्रत्याशीवोटनतीजे
रमा निषाद 104085BJP
भोगेन्द्र साहनी46879VIP
मो. आफ्ताब आलम 31430Azad Samaj Party

यह भी पढ़ें – Alinagar Election Result 2025 LIVE: अलीनगर को अपने नाम कर सकेंगी मैथिली ठाकुर या राजद के हिस्से आएगी यह सीट

औराई विधानसभा चुनाव 2020 के नतीजे

विज्ञापन

साल 2020 के विधानसभा चुनावों में औराई से भाजपा के राम सूरत कुमार ने 90,479 वोटों के साथ जीत हासिल की थी. दूसरे स्थान पर CPI(ML)(L) एम. डी. आफताब आलम थे जिन्हें 42,613 वोट मिले थे और तीसरा स्थान IND के अखिलेश कुमार का रहा था जिनके हिस्से 10,132 वोट आए थे.

प्रत्याशी वोटनतीजे
राम सूरत कुमार90,479BJP
एम.डी. आफताब आलम42,613CPI(ML)(L)
अखिलेश कुमार10,132IND

औराई विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे

विज्ञापन

औराई विधानसभा चुनाव 2015 में राजद के सुरेंद्र कुमार ने 66,958 वोट के साथ जीत हासिल की थी. भाजपा के राम सूरत राय 56,133 वोट के साथ दूसरे स्थान पर थे और सर्वजन कल्याण लोकतांत्रिक पार्टी के लालबाबू साहनी को 8,747 वोट मिले थे.

प्रत्याशी वोटनतीजे
सुरेंद्र कुमार 66,958RJD
राम सूरत राय56,133BJP
लालबाबू साहनी 8,747SKLP

औराई का राजनीतिक समीकरण

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले के औराई विधानसभा क्षेत्र को यादवों का गढ़ माना जाता है, लेकिन 2020 में उलटफेर हुआ जब बीजेपी के राम सूरत राय ने दूसरे प्रत्याशियों को भारी मतों से मात देकर औराई की कुर्सी अपने नाम की थी.

औराई के मतदाता

विज्ञापन

औराई विधानसभा क्षेत्र एक ग्रामीण क्षेत्र है जहां शहरी मतदाता पंजीकृत नहीं है. साल 2020 में हुए विधानसभा चुनावों में औराई में 3,10,614 पंजीकृत मतदाता थे जिनमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 55,599 और अनुसूचित जाति के 34,882 मतदाता थे.

विज्ञापन

LIVE UPDATES

Aurai Election Result 2025

रमा निषाद ने 104085 वोट हासिल किए और 57206 वोटों के अंतर से जीत गईं. दूसरे स्थान पर वीआईपी के भोगेन्द्र साहनी रहे जिनके हिस्से 46879 वोट आए वोटों के साथ तीसरा स्थान आजाद समाज पार्टी के मो. आफ्ताब आलम को मिला.

BJP Aurai Election Result 2025

औराई में बज रहा है भाजपा का डंका. 35797 की बढ़त से आगे हैं रमा निषाद.

Aurai Election Result 2025 LIVE Updates

51359 वोटों के साथ सबसे आगे भाजपा की रमा निषाद. वोटिंग के 14 राउंड हुए पूरे.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

वोट गिनती के 13 राउंड हो चुके हैं. पहले नंबर पर लगातार बनी हुई हैं रमा निषाद. अबतक 47978 वोट कर चुकी हैं अपने नाम.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

नौंवे राउंड की वोटिंग के बाद 34945 वोटों के साथ भाजपा की रमा निषाद सबसे आगे.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

औराई पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा बना हुआ है. आठवें राउंड की वोटिंग में भी रमा निषाद आगे. 31809 वोटों के साथ पहले स्थान पर बनी हुई हैं रमा निषाद.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

रमा निषाद के हिस्से आए 24810 वोट. औराई में भाजपा का परचम लहरा सकती हैं रमा निषाद.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

औराई से भाजपा की रमा निषाद 16815 वोटों के साथ आगे.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

इस साल भाजपा ने वर्तमान विधायक राम सूरत राय को सीट ना देकर श्रीमती रमा निषाद को औराई विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में खड़ा किया है.

Aurai Election Result 2025 LIVE Update

औराई विधानसभा क्षेत्र एक ग्रामीण क्षेत्र है जहां शहरी मतदाता पंजीकृत नहीं है.

Aurai Election Result 2025 LIVE Updates

औराई में वोटों की गिनती शुरू. मैदान में हैं भाजपा, महागठबंधन-अन्य और अनसुराज समेत अन्य पार्टियां.

Aurai Election Result 2025 LIVE Updates

औराई में इस साल बीजेपी-नीत एनडीए एकजुट नजर आ रही है तो वहीं विपक्षी पक्ष एड़ी-चोटी का जोर लगाते नजर आ रहे हैं.

Aurai Election Result 2025

2020 में औराई विधानसभा सीट भाजपा के राम सूरत राय ने जीती थी. राम सूरत राय औराई के वर्तमान विधायक भी हैं.

Aurai Election Result 2025 LIVE Updates

मुज्जफरपुर जिले की औराई विधानसभा सीट पर पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को हुई थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ