Live Updates
20:34 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: रोमित कुमार को मिली बड़ी जीत

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के रोमित कुमार ने वैजयंती देवी को 25777 वोटों से जीत दर्ज की. इस सीट पर रोमित कुमार का शुरू से ही दबदबा देखने को मिला. आरजेडी का अपने प्रत्याशी को बदलने का दांव उल्टा पड़ गया.

14:15 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ी NDA

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नतीजों का रुझान आ रहा है. रुझानों में एनडीए गठबंधन की पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है. वहीं महागठबंधन की हालत खराब होती दिख रही है. बीजेपी ने एक सीट पर जीत भी दर्ज कर ली है. केसरिया सीट से शालिनी मिश्रा ने शानदार सीट हासिल की है. एनडीए- 200 महागठबंधन-40

13:26 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: रोमित कुमार निकले बहुत आगे

हम पार्टी के रोमित कुमार 9वें राउंड के बाद बहुत आगे निकल गए हैं. वहीं आरजेडी के वैजयंती देवी भले ही दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन वो लगातार पिछड़ती जा रही हैं.

11:42 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: हम के रोमित कुमार ने बनाई बड़ी बढ़त

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के रोमित कुमार लगातार अपनी बढ़त को और बड़ा कर रहे हैं. वहीं आरजेडी की वैजयंती देवी दूसरे स्थान पर ही नजर आ रही हैं.

10:03 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: हम के रोमित कुमार फिलहाल हैं आगे

हम पार्टी के रोमित कुमार शुरुआती रुझानों में आगे चल रहे हैं. वहीं आरजेडी की वैजयंती देवी फिलहाल दूसरे नंबर पर नजर आ रही हैं.

09:22 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: जारी है मतगणना

बिहार के सभी 243 सीटों पर मतगणना जारी है. दोपहर तक स्थिति साफ हो जाएगी कि जनता ने एनडीए और महागठबंधन में से किसकी सरकार को चुना है.

07:28 (IST) 14 Nov 2025
Atri Election Result 2025 Live: जल्द शुरू होने वाली है गिनती

अतरी विधानसभा के लिए भी जल्द ही वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. यहां पर आरजेडी और हम पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. दोनों ही पार्टियों ने यहां पर अपना प्रत्याशी बदला है.

Atri Election Result 2025: बिहार की अतरी विधानसभा सीट का आज फैसला हुआ है. बिहार में आज के दिन कुल 243 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती हुई. अतरी विधानसभा सीट के लिए 11 नवंबर को दूसरे चरण में वोटिंग हुई थी और आज सुबह 8 बजे से मतगणना की शुरुआत हुई थी. बिहार के मगध क्षेत्र में स्थित अतरी, गया जिले का बहुत अहम हिस्सा है और इसकी सीट के लिए सीधा मुकाबला RJD की वैजयंती देवी और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के रोमित कुमार के बीच था. यहां से रोमित कुमार को जीत मिली है.

अतरी Election Result 2025 

बिहार के अतरी विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल की वैजयंती देवी लड़ रही थी. पिछली बार इस सीट से राष्ट्रीय जनता दल के अजय यादव लड़े थे, लेकिन इस बार टिकट वैजयंती देवी को मिला. प्रत्याशी बदलने का दांव आरजेडी के लिए उल्टा पड़ गया. पिछली बार ये सीट JDU को मिली थी. उन्होंने मनोरमा देवी को टिकट दिया था. इस बार हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के खाते में ये सीट आई थी. उन्होंने इस सीट से रोमित कुमार को टिकट दिया था.

---विज्ञापन---

रोमित कुमार को इस विधानसंभा सीट से 102102 वोट मिले हैं. वहीं आरजेडी की वैजयंती देवी को सिर्फ 76325 वोट ही मिले. जिसके कारण रोमित कुमार को 25777 वोटों से धमाकेदार जीत मिली है. इस सीट पर इन्हीं दोनों प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने को मिली.

---विज्ञापन---

यहां पढ़ें सभी 243 सीटों के नतीजे

Atri Election Result 2020

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)±% परिवर्तन
आरजेडी (RJD)अजय कुमार यादव62,65836.55−2.41
जेडीयू (JD(U))मनोरमा देवी54,72731.93
एलजेपी (LJP)अरविंद कुमार सिंह25,87315.09−15.0

Atri Election Result 2015

पार्टीउम्मीदवारवोटप्रतिशत (%)
आरजेडी (RJD)कुंती देवी60,68738.96
एलजेपी (LJP)अरविंद कुमार सिंह46,87030.09
जेएपी(एल) (JAP(L))कृष्णानंदन यादव9,6036.17

जानें इस विधानसभा सीट के सभी समीकरण 

दशरथ मांझी इसी विधानसभा क्षेत्र के गहलौर गांव के थे. जिसका नाम बाद में बदलकर दशरथ नगर कर दिया गया था. बिहार के गया जिले की अतरी विधान सभा पूरी तरह से ग्रामीण वोटरों की सीट है. इस विधानसभा सीट पर अनुसूचित जातियों की आबादी 31.03 प्रतिशत है. जबकि मुस्लिम मतदाता इस सीट पर 6.3 प्रतिशत हैं. NDA के लिए 2025 में इस विधानसभा सीट पर जीत दर्ज बहुत ज्यादा अहम थी. 2020 के विधानसभा के समय 3,10,443 वोटर इस सीट पर थे. जबकि 2024 लोकसभा चुनाव के दौरान 3,14,696 मतदाता थे.