Atal Bihari Vajpayee 100th Birth Anniversary: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती समारोह पर बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक बिहार में बीजेपी की सरकार नहीं बनेगी तब तक अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि नहीं मिलेगी। उनका कहना था कि जिन्होंने बिहार को कलंकित किया उनसे बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुक्ति दिलाई है। लेकिन अभी भी मिशन पूरा नहीं हुआ है। जब भाजपा की अपनी सरकार होगी तभी अटल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि आज भी जंगल राज वाले लोग कहीं ना कहीं बिहार के सामाजिक सद्भाव को बिगाड़ने में जुटे हुए हैं। बता दें पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पटना में बुधवार को राजकीय समारोह का आयोजन किया गया था।
बिहार में शराफत और शैतान के बीच लड़ाई है
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में बिहार में शराफत और शैतान के बीच लड़ाई है। उनका कहना था कि ये लड़ाई बिहार सरकार के सुशासन और विपक्ष के कुशासन के बीच की है। जानकारी के अनुसार पटना के पाटलिपुत्र पार्क में पूर्व पीएम जयंती पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया था। इस दौरान बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और डिप्टी विजय सिन्हा समेत अन्य लोगों ने की पूर्व पीएम की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।
अटल जी ने नीतीश कुमार को बिहार में इसलिए भेजा था
डिप्टी सीएम ने आगे पूर्व सीएम लालू यादव पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि लालू ने बिहार को गुंडा राज दिया। उन्होंने बिहार में फ्रॉड की राजनीति की शुरुआत की। लालू बिहार की बर्बादी के सबसे बड़े नायक हैं। जबकि अटल जी ने नीतीश कुमार को राज्य में सुशासन स्थापित करने के लिए भेजा था।
ये भी पढ़ें: बिहार सरकार ने केंद्र से मांगे नए नेशनल हाइवे; इस एक्सप्रेस-वे पर भी काम शुरू करने की मांग की
संबंधित खबरें
बेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
9 hrs agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
16 hrs agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
1 day agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
2 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
2 days ago'नीतीश कुमार के साथ था और रहूंगा', JDU विधायक अनंत की दो टूक सफाई
3 days agoRJD सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस, क्या है विवाद?
4 days agoबिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
4 days agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
4 days agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines