---विज्ञापन---

बिहार

Assembly Elections Result 2023: BJP को जीत दिलाने में बिहार के भाजपा नेताओं का रहा अहम रोल

Assembly Elections Result 2023: तीन राज्यों में भाजपा को जीत दिलाने में बिहार के BJP नेताओं ने अहम रोल रहा है। नितिन नवीन छत्तीसगढ़ में तो नवल किशोर यादव मध्य प्रदेश में कैंप कर रहे थे।

: भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्यों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस जीत के बाद विपक्षी पार्टियों में हलचल सी मच गई है। इन राज्यों के विधानसभा चुनावों को अगली लोकसभा चुनाव के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि, भाजपा को यह जीत प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत से गुजरना करना पड़ा है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर गृह मंत्री मंत्री अमित शाह सहित अन्य कई केंद्रीय मंत्री और दूसरे राज्यों के नेताओं ने भी जमकर प्रचार-प्रसार किया। छत्तीसगढ़ हो या राजस्थान या फिर मध्य प्रदेश इन राज्यों में BJP को जिताने में बिहार के भाजपा नेताओं ने भी जमकर प्रचार-प्रसार किया और अपनी पार्टी को जीत दिलाने में अहम रोल रहा है।

तीन राज्यों में BJP को जीत दिलाने में बिहार के कई नेताओं ने निभाया अहम रोल

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा क्षेत्रों में बिहार के कई बीजेपी नेता कैंप करते रहे। इसी का परिणाम रहा कि आज भाजपा ने छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही।

---विज्ञापन---

News24 Whatsapp Channel

नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ में किया कैंप

बिहार के पूर्व मंत्री नितिन नवीन को छत्तीसगढ़ का सह-प्रभारी बनाया गया था। इस नाते नितिन नवीन की जिम्मेदारी ज्यादा थी और वह राज्य के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत पर नितिन नवीन ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं ने भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए बहुत संघर्ष किया है और लोगों ने बीजेपी पर भरोसा किया। पीएम मोदी की बातें हर घर तक पहुंचीं।”

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को राजनंदगांव लोकसभा क्षेत्र के दो जिलों कवर्धा और खैरागढ़ में आने वाले तीन विधानसभा क्षेत्रों में संयोजन की जिम्मेदारी दी गई थी। इनके साथ ही बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष सह विधान पार्षद दिलीप कुमार जायसवाल, पूर्व मंत्री सह विधायक जिवेश कुमार, संजय सरावगी, विजय खेमका, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, विधान पार्षद संतोष सिंह सहित कई नेताओं ने संभाग एवं जिला प्रभारी के तौर पर अपनी सेवाएं दी।

ये भी पढ़ेंः चार राज्यों के चुनाव नतीजों पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- BJP को हराने के लिए…

---विज्ञापन---

मध्य प्रदेश में बिहार के इन BJP नेताओं ने जमकर किया चुनाव प्रचार

मध्य प्रदेश में बिहार विधान पार्षद डॉ नवल किशोर यादव और डॉ राजेंद्र गुप्ता सहित अन्य कई नेताओं की ड्यूटी लगी थी। ये सभी अपनी पार्टी को विजयी बनाने के लिए जीतोड़ मेहनत की और जनता से लगातार संवाद करते रहे। इसी का आज परिणाम है कि मध्य प्रदेश में भाजपा ने 230 सीटों में से 163 सीटों पर जीत दर्ज की।

First published on: Dec 05, 2023 07:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola