बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भाजपा लगातार सक्रिय है. दिल्ली में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी के साथ बैठकें जारी हैं, जिनमें सीटों के बंटवारे पर चर्चा हो रही है. सूत्रों के अनुसार, चिराग पासवान भाजपा और जदयू से 45 से 54 सीटों की मांग कर रहे हैं. हालांकि, चिराग के करीबी लोगों ने ये साफ किया है कि उनकी नजर सिर्फ अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने पर है न कि राज्यसभा या विधान परिषद की सीटों पर.
सीट शेयरिंग पर है विवाद
राजनीतिक हलकों में यह चर्चा भी है कि चिराग की नाराजगी गठबंधन के लिए नुकसानदेह हो सकती है इसलिए भाजपा और उनके साथ लगातार संवाद बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं. बावजूद इसके, दोनों पार्टियां अपनी-अपनी सीटों पर अडिग हैं, और चिराग की मांगों ने गठबंधन में असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है.
सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी में तरफ चिराग की पार्टी को लगभग 25 से 28 सीटें मिलने की संभावना है, जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को 8 और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को 8 सीटें मिल सकती हैं. कुल मिलाकर गठबंधन के सीट शेयरिंग फाइनल करने की कवायद तेज हो गई है.
सूत्रों का कहना है कि कई सीटों पर लोकल लेवल पर जेडीयू और लोजपा के बीच टकराव देखने को मिल सकता है. चिराग पासवान खुद को दलित और युवा का नेता साबित करना चाहते हैं. बीजेपी ने उनके साथ हुई बैठकों में उनकी मांगों पर विचार करने और गठबंधन के भावनात्मक और चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया है. कल रामविलास पासवान की पुण्यतिथि है और इसकी तैयारियों को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई.
यह भी पढ़ें: NDA से कौन-सी शर्त मनवाना चाहते हैं चिराग पासवान, कहां अटका है सीट शेयरिंग का फार्मूला?
बरहमपुर, गोविंदगंज और हिसुआ की सीट पर भी पेच है. बरहमपुर की सीट हुलास पांडेय के लिए और गोविंदगंज राजू तिवारी के लिए चाहते हैं, हिसुआ सीट भी धीरेंद्र कुमार मुन्ना के लिए चिराग चाहते हैं. सूत्रों के अनुसार चिराग पासवान को एनडीए में अधिकतम 25-26 सीटें मिलने की संभावना है. यह संख्या कम लग सकती है, लेकिन पिछले हालात और गठबंधन की जरूरतों को देखते हुए यह चिराग के लिए बड़ी राजनीतिक वापसी है.
संबंधित खबरें
बिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
13 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
1 day agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
1 day agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
1 day agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
1 day agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
1 day agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
3 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
3 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
4 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines