अमिताभ कुमार ओझा, पटना।
बिहार की राजधानी पटना के अगमकुंआ थाना क्षेत्र के एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, इस हत्याकांड के बाद कई सवाल भी उठने लगे हैं। साथ ही अस्पताल के स्टाफ भी शक के दायरे में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल संचालिका सुरभि राज हत्याकांड की खूनी साजिश ‘अपने’ ने ही रची थी। पटना पुलिस की जांच में ऐसे कई सबूत हाथ लगे हैं, जिससे पुलिस का शिकंजा उनके ‘अपने’ की गर्दन तक पहुंचने वाली है।
घटनास्थल पर खून का एक कतरा भी नहीं था
वैसे तो हत्यारे ने सबूत मिटाने के काफी प्रयास किए, लेकिन कहते है न अपराधी कितना भी शातिर क्यों न हो कोई न कोई सुराग छोड़ ही जाता है। इस कांड में भी वही हुआ। एक ‘कैप’ ने हत्यारे के खिलाफ अहम सुराग दे दिए हैं। दरअसल, पटना में शनिवार की शाम एशिया हॉस्पिटल की संचालिका सुरभि राज की हत्या से सनसनी फैल गई थी। सुरभि राज की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी उस वक्त चौंक गए जब देखा कि जिस कमरे में सुरभि राज को 6 गोलियां मारी गई थीं, वहां खून का एक कतरा भी नहीं था। घटनास्थल को पूरा साफ कर दिया गया था।
घटना के 2 घंटे बाद पुलिस को दी गई थी सूचना
यही नहीं पुलिस को घटना के दो घंटे के बाद सूचना दी गई थी, जबकि जिस जगह 6 राउंड गोलियां चली हो वहां एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं मिला जिसने कहा हो की उसने गोली की आवाज सुनी है। यही नहीं हॉस्पिटल के अंदर के सभी सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। मतलब की पुलिस के लिए यह बिलकुल ब्लाइंड केस था।
हत्यारे ने छोड़ दिए थे सबूत, फॉरेंसिक टीम ने लगाया पता
पुलिस ने मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया। फॉरेंसिक टीम जब पहुंची तब तक कमरा पूरी तरह से साफ किया हुआ था, लेकिन यहां फॉरेंसिक एक्सपर्ट को वो सबूत मिला जो पुलिस को नहीं मिला था, क्योंकि हत्यारे ने सबूत छोड़ दिए थे। कमरे में एक चश्मे के अलावा एक कैप मिला। हॉस्पिटल के तीसरे फ्लोर पर जहां सुरभि का केबिन था, वहां सीसीटीवी नहीं था। सुरभि के कमरे में बिना इजाजत कोई जाता भी नहीं था। जांच के दौरान सुरभि के केबिन से शराब की बोतलें भी मिलीं। इसके अलावा ब्लड के सैंपल भी मिले। लेकिन केबिन से मिले ‘कैप’ की पहचान हॉस्पिटल के बाहर लगे कैमरे में कैद एक ऐसे युवक से हुई जिसने इसी ‘कैप’ को लगाकर अपना चेहरा छुपा रखा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस का शक उसपर तब गई जब उसने अपना बयान बार-बार बदलने लगा।
सुरभि के पति राकेश पर भी पुलिस को शक
दरअसल, सुरभि राज की हत्या के पीछे पुलिस को एक ऐसी महिला डॉक्टर की भूमिका का पता चला है जिसका आना-जाना सुरभि को नागवार लगता था। इस बात को लेकर कई बार पति-पत्नी में झगड़ा भी होता था। सुरभि के पति राकेश रौशन के बारे में भी पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारियां मिली हैं। राकेश रौशन 4-5 साल पहले तक पटना के बायपास में एक हॉस्पिटल में फोर्थ ग्रेड कर्मचारी था, लेकिन धीरे-धीरे मैंनेजमेंट में उसकी पकड़ बढ़ती गई और फिर वह सरकारी मेडिकल स्कीम में सेटिंग कर हॉस्पिटल को करोडों का मुनाफा देने लगा। इसके बाद उसने अपना हॉस्पिटल खोल लिया। सुरभि राज के साथ राकेश ने प्रेम विवाह किया था। हॉस्पिटल के अलावा राकेश रौशन रियल स्टेट का काम भी करता था। शुरुआत में उसके भाई और बहनोई भी साथ थे, लेकिन धीरे-धीरे उनको अलग कर दिया गया यानी नाराजगी परिजनों में भी थी।
पुलिस जल्द करेगी बड़ा खुलासा
सुरभि के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से इस घटना की परत दर परत खुलने लगी है। जांच से जुड़े एक अधिकारी के अनुसार, सोमवार को मामले का खुलासा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस ‘अपने’ ने हत्या की साजिश रची थी, उसका चेहरा भी बेपर्दा हो जाएगा।
संबंधित खबरें
पटना में 3 शूटर एनकाउंटर में ढेर, 20 मिनट में 24 राउंड फायरिंग में SHO घायल
1 hr ago8 महीने से सैलरी न मिलने पर कटोरा लेकर मांगी भीख मांगने बैठी सरकारी अधिकारी
15 hrs agoपटना के कोल्ड स्टोरेज में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर सामान बरामद
21 hrs agoचार बैग से निकला 10 करोड़ का गांजा, गया एयरपोर्ट पर दो महिलाएं गिरफ्तार
1 day agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
1 day agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
1 day agoपटना समेत 4 शहरों में शुरू होगी भारत टैक्सी, किराया और फायदे जानें
2 days agoबिहार में दो MLC की छिनेगी सदस्यता! भड़के RJD और जन सुराज, जाएंगे कोर्ट
4 days agoबिहार में अमीरों से 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील
4 days agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines