Bihar Election 2025: बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था पर करारा प्रहार करते हुए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने एलान किया कि अगर राज्य में INDIA गठबंधन की सरकार बनती है तो राजस्थान की तर्ज पर चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की जाएगी। इसके तहत हर वर्ग के नागरिक को 25 लाख तक का मुफ्त इलाज सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा।
सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में गहलोत ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में बिहार की स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बद से बदतर हुई है। उन्होंने हाल की कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि राज्य के अधिकांश अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं, न दवाइयां, न उपकरण, और न ही पर्याप्त बजट खर्च किया गया है।
पूरे देश में लागू हो राजस्थान का हेल्थ मॉडल
अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार में हेल्थ सिस्टम की स्थिति चिंताजनक है। यहां डायरिया, टायफाईड, टीबी, HIV, डायबिटीज, कैंसर, हार्ट अटैक जैसी कई बीमरियों ने प्रदेशवासियों को जकड़ रखा है। CAG की रिपोर्ट के अनुसार बिहार में जांच-उपकरण की भारी कमी है। उपकरणों की आपूर्ति में कमी है। सरकार द्वारा आवंटित बजट भी पूरी तरह से खर्च नहीं किया जा रहा है। भारत सरकार की आयुष्मान योजना से आबादी के बहुत कम हिस्से को लाभ मिल पाता है जबकि हमारे हेल्थ मॉडल के हिसाब से सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज, दवा सब फ्री है। मुख्यमंत्री रहते हुए 25 लाख तक फ्री इलाज की योजना शुरू की थी, जिससे लोगों को खूब फायदा मिला। साथ ही, अस्पतालों की हालत भी सुधर गई। मैं भारत सरकार से मांग करता हूं कि वे हमारे हेल्थ मॉडल को अपनाए और पूरे देश में लागू करे।
क्या है चिरंजीवी योजना?
क्या है राजस्थान में कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई इस योजना में?
- 10 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा और 5 लाख का दुर्घटना बीमा शामिल है।
- अस्पताल में भर्ती होने से 5 दिन पहले और छुट्टी के 15 दिन बाद तक की दवाएं मुफ्त मिलती हैं।
- हर आय वर्ग के लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
- यह भारत की पहली ऐसी बीमा योजना है जिसमें कोई सामाजिक या आर्थिक भेदभाव नहीं है।
- मेडिकल कॉलेजों की संख्या, टीकाकरण, प्रसव सुविधाएं और डॉक्टरों की उपलब्धता को भी बेहतर किया गया है।
कांग्रेस नेताओं का सरकार पर हमला
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने बिहार को बीमारू बना दिया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े अस्पतालों में भी इमरजेंसी मरीजों को बेड नहीं मिलते। यह मौजूदा सरकार की संवेदनहीनता और नाकामी का परिणाम है।
संबंधित खबरें
Bihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
7 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
7 hrs agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
9 hrs agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
10 hrs agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
16 hrs agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
2 days agoबिहार के शिक्षकों के लिए बड़ा ऐलान, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे नियोजित टीचर
2 days agoजीविका से जुड़कर मीना बनीं आत्मनिर्भर, केक कारोबार से संवारा भविष्य
3 days agoबिहार में मेडिकल कॉलेजों के लिए PPP मॉडल
4 days agoबिहार में 1 नवंबर से शुरू होगी धान खरीद, तय हो गया MSP रेट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines