Bihar Politics: बिहार की राजनीति में जेडीयू नेता अशोक चौधरी के एक ट्वीट घमासान मचा दिया है। ट्वीट इतना घातक है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी को मिलने के लिए बुलाया है। उधर चौधरी के ट्वीट के बाद जेडीयू में घमासान देखने को मिल रहा है। पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि जहानाबाद में जेडीयू के भूमिहार समुदाय के नेता पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने के बाद पार्टी में अशोक चौधरी के खिलाफ एक धड़ा खड़ा हो गया है। इस बीच चौधरी के ट्वीट ने जेडीयू में तूफान मचा दिया है।
दरअसल बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की पोस्ट को देखें तो उन्होंने बढ़ती उम्र को आधार बनाकर कई बातें लिखी हैं कि समय के साथ क्या-क्या छोड़ देना चाहिए। चौधरी के ट्वीट के नीचे कमेंट करने वाले यूजर्स ने लिखा है कि ये हमला सीधे नीतीश कुमार पर है। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी नीतीश कुमार पर उम्र को लेकर निशाना साधते रहे हैं। हालांकि चौधरी की पोस्ट में नीतीश कुमार का जिक्र नहीं है, लेकिन चौधरी के आलोचक इसे नीतीश कुमार से जोड़ रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक अशोक चौधरी के इस ट्वीट के बाद नीतीश कुमार ने अपने मंत्री को 1 अणे मार्ग पर तलब किया है। इसी बीच जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने अशोक चौधरी पर पलटवार करते हुए कहा कि नीतीश कुमार पर कोई सवाल खड़े नहीं कर सकता। आज जनता दल यूनाइटेड की पहचान नीतीश कुमार की वजह से है। नीतीश कुमार क्लाइमेट लीडर हैं, जो भी नीतीश कुमार पर निशाना साधेगा, उसे सीधा जवाब मिलेगा।
हालांकि नीरज कुमार ने कहा कि मुझे अशोक चौधरी की नाराजगी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। नीतीश कुमार अकेले ही सब पर भारी हैं।
आरसीपी सिंह ने किया तेजस्वी का बचाव
इसके साथ ही बिहार की राजनीति में एक और डेवलपमेंट देखने को मिला है। जेडीयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह ने तेजस्वी यादव का बचाव किया है। दरअसल जनसुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर लगातार तेजस्वी यादव की शिक्षा को लेकर सवाल उठाते रहते हैं। इस पर आरसीपी सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि जिसे जनता ने नेता मान लिया, उसकी शिक्षा पर क्या सवाल करना। आरसीपी के इस बयान को आरजेडी की तरफ उनके बढ़ते रुझान के तौर पर देखा जा रहा है। बिहार में अगली सर्दियों में विधानसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन अभी से राज्य की राजनीति में गर्मी आ गई है।
संबंधित खबरें
बिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
4 hrs agoबिहार में भारी बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
4 hrs agoबिहार में 95.12% पेंशन लाभार्थियों की आधार सीडिंग पूरी, मधुबनी जिला आगे
4 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
9 hrs ago'क्या दुकान से वोट खरीदे थे?', MLC चुनाव के नतीजों पर अनंत सिंह का दर्द
11 hrs ago'INDIA' की कलह में बाजी मार ले गए PK, बिहार विधान परिषद में हुई इंट्री
14 hrs agoबिहार में मिड-डे मील पर मंडराया संकट, 1 नवंबर से हो सकता बंद, जानें क्याें?
1 day agoJDU से निकाले जाने के बाद अब अनंत सिंह के पास क्या हैं विकल्प?
2 days agoअनंत सिंह के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन, पार्टी-विधायकी के बाद छिनेगा सरकारी घर
2 days ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines