हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'कोचाधामन मजलिस का है और रहेगा', असदुद्दीन ओवैसी ने तेजस्वी यादव पर क्यों साधा निशाना?

Asaduddin Owaisi: बिहार में चुनाव की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. अभी पूरे देश की नजरें बिहार की राजनीति पर हैं. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव की आलोचना की है.

विज्ञापन
Photo Credit- X

Asaduddin Owaisi on RJD: बिहार की 243 सीटों पर 2 चरणों में चुनाव होने हैं. इन सीटों पर सभी पार्टियों ने अपने-अपने उम्मीदवार उतारे हैं. इसी बीच AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कोचाधामन सीट पर एक उम्मीदवार को उतारने को लेकर RJD की आलोचना की है. दरअसल, उन्होंने कोचाधामन सीट पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को उम्मीदवार बनाने के लिए तेजस्वी यादव की आलोचना की है. ओवैसी ने RJD के लिए ये बयान किशनगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया है.

क्या है ओवैसी का आरोप?

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रविवार को बिहार के किशनगंज पहुंचे, जहां पर उन्होंने कोचाधामन सीट पर पूर्व विधायक मुजाहिद आलम को लेकर बयान दिया. उन्होंने कहा कि ‘मुजाहिद मुस्लिम समुदाय को प्रभावित करने वाले कई मुद्दों पर खामोश रहे हैं.’

ये भी पढ़ें: ‘हिंसा के लिए जीरो टॉलरेंस, बिहार में होंगे शांतिपूर्ण चुनाव…’, अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद बोले CEC

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ‘तेजस्वी (राजद) ने एक ऐसे शख्स को टिकट दिया है, जो मुसलमानों से जुड़े तमाम मुद्दों पर चुप रहा है. फिर चाहें वो मुद्दे CAA, बुलडोजर ऑपरेशन, ट्रिपल तलाक, एनकाउंटर या फिर मस्जिदों पर हमलों को लेकर हों.’ ओवैसी ने साफ तौर पर कहा कि ‘कोचाधामन मजलिस का था और हमेशा रहेगा.’

कोचाधामन में किस दिन होगा मतदान?

बिहार की हर एक सीट सभी पार्टियों की जीत के लिए काफी महत्वपूर्ण है। कोचाधामन की बात करें तो वहां पर मौजूदा विधायक इजहार असफी हैं, जिनके सामने महागठबंधन के उम्मीदवार मुजाहिद आलम को उतारा है। इसके अलावा, BJP की तरफ से बीना देवी और जन सुराज के अबू अफ्फान फारूकी से है।

विज्ञापन

कोचाधामन में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होगा, यानी 11 नवंबर को वोटिंग की जाएगी। जबकि, पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को किया जाएगा। बिहार में किसकी सरकार बनेगी इसका रिजल्ट 14 नवंबर सामने आएगा।

बिहार में चुनाव के बीच दुलारचंद यादव की हत्या का मामला सुर्खियों में आ गया है। इस केस में मोकामा विधानसभा सीट पर लगातार 5 बार विधायक रह चुके अनंत सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘कांग्रेस की कनपटी पर कट्टा रखकर सीएम पद चोरी किया…’, आरा में पीएम मोदी ने महागठबंधन पर साधा निशाना

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola