अरुण कुमार/अररिया
बिहार के अररिया जिले में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। पलासी से इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट जोगबनी जाने वाली फोर-लेन सड़क के लिए परमान नदी पर एक पुल बनाया गया था, लेकिन महज चार साल में ही इसका एक पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। पिलर संख्या B-2 का पाइलकैप पूरी तरह से टूट चुका है, और पिलर से छड़ टूटकर पानी में समा गए हैं।
भारत और नेपाल के बीच व्यापार के लिए इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट तक जाने का यह प्रमुख सड़क मार्ग है। यदि यह पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो इस सड़क पर आवागमन बाधित हो जाएगा। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पुल का यह हिस्सा मात्र चार वर्षों में ही क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे संबंधित अधिकारियों की लापरवाही उजागर होती है।
गृह मंत्री अमित शाह ने किया था उद्घाटन
16 सितंबर 2023 को भारत सरकार के गृह मंत्री अमित शाह ने इंटेग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन किया था, ताकि भारत और नेपाल के बीच व्यापार को गति मिल सके। लेकिन अब पुल के पिलर के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद, NHAI के अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। इस लापरवाही को देखते हुए NHAI की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
NHAI अक्सर सड़कों और पुलों की नियमित निगरानी करने का दावा करता है। इस मार्ग से रोजाना हजारों भारी वाहन भारत और नेपाल के बीच आते-जाते हैं, फिर भी NHAI और कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। इस पुल का निर्माण दिल्ली की JKM कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा किया गया था।
प्रोजेक्ट डायरेक्टर का बयान
प्रोजेक्ट डायरेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि यह मामला संज्ञान में आया है और इसे ठीक करने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि मरम्मत का कार्य जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : बिहार की ‘लेडी सिंघम’ काम्या मिश्रा ने क्यों दिया था इस्तीफा? 8 महीने बाद सरकार ने दी मंजूरी
उन्होंने आगे कहा कि एक जांच टीम पुल की स्थिति का आकलन करेगी और प्राथमिकता यह होगी कि इसे जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि संवेदक (कॉन्ट्रैक्टर) की यह जिम्मेदारी थी कि यदि कोई खराबी आती है, तो उसे ठीक किया जाए। प्रोजेक्ट डायरेक्टर के अनुसार, अधिक पानी आने की वजह से पुल क्षतिग्रस्त हुआ हो सकता है, लेकिन इसकी गहन जांच कर आवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा।
संबंधित खबरें
छठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
12 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
14 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
16 hrs ago'परिवार विरोध, कोर्ट ने दी मंजूरी', जन्न और नेहा की अनोखी शादी की दास्तां
19 hrs agoबिहार में महंगा हुआ नया बिजली कनेक्शन, 1 नवंबर से नई दरें लागू; चेक करें
19 hrs agoबिहार में स्कूलों और बच्चों के विकास पर खर्च होगा CSR फंड
20 hrs agoमिट्टी और खेत बचेंगे, तभी किसान समृद्ध होंगे: कृषि मंत्री विजय सिन्हा
20 hrs agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
2 days agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
2 days agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines