हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

अररिया में जमीनी विवाद पर पुलिस टीम पर हमला, महिला सब इंस्पेक्टर के गाल में गड़ा तीर

Araria Land Dispute: अररिया एसपी अमित रंजन के अनुसार इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Araria Land Dispute: अररिया के जोकीहाट में जमीनी विवाद पर उग्र भीड़ ने पुलिस टीम पर तीर-धनुष और लाठी डंडों से हमला बोल दिया। हमले में एक महिला सब इंस्पेक्टर के गाल में तीन गड़ा है और एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हुआ है। दोनों पुलिसकमियों को पुर्णिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों की हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मामले में सरकारी काम में बाधा और पुलिसकर्मियों पर हमले की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

दो पक्षों में जमीनी विवाद में झगड़े की सूचना मिली थी

जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला महलगांव थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव का है। यहां से सोमवार तड़के करीब 3 बजे दो पक्षों में जमीनी विवाद में झगड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। भीड़ ने पुलिस टीम का विरोध किया। इससे पहले की थाने से और पुलिस बल पहुंचता गुस्साए लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

ये भी पढ़ें: मजार पर नीतीश की चादरपोशी के मायने क्या? आरजेडी को झटका देने की तैयारी, 1 हफ्ते में 2 जगहों पर टेका मत्था

विज्ञापन

चार लोगों को किया गया गिरफ्तार

लोग लाठी डंडों और तीर-धनुष से पुलिस पर टूट पड़े। इस हमले में सब इंस्पेक्टर नुसरत जहां के चेहरे पर तीर लगा और एक अन्य पुलिसकर्मी वीरेंद्र कुमार नट घायल हुए हैं। अररिया एसपी अमित रंजन के अनुसार इस घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल चार लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आगे और लोगों की गिरफ्तारी की जाएगी।

पुलिस को देखकर लोग हुए नाराज

मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस के अनुसार पोखरिया गांव की 18 एकड़ जमीन पर कुछ लोगों का आपस में विवाद है। इस जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है। इस जमीन पर महादलित समुदाय के लोग रहते हैं, जो पुलिस टीम को देखकर नाराज हो गए और उन पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन

इनपुट-अरुण कुमार

ये भी पढ़ें: मौत के 30 मिनट में जिंदा हुआ शख्स, ‘चमत्कार’ देख डॉक्टरों के भी उड़े होश, जानें कहां-कैसे हुआ घटनाक्रम?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola