Bihar Police : बिहार के भोजपुर में अपराधियों की वारदात से हड़कंप मच गया है। आरा में अपराधियों ने तनिष्क शोरूम में लूटपाट की थी, जिसके बाद पुलिस एक्शन में थी। अब पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को एनकाउंटर कर दिया है। अपराधियों ने स्टाफ को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था।
जानकारी के मुताबिक, इस लूटपाट की घटना में 6 से 7 बदमाश शामिल थे, जो करोड़ों की ज्वेलरी लूटकर ले गए थे। हालांकि, घटना को अंजाम देने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अपराधी ने मास्क लगाया था, जबकि अन्य सभी अपराधी बिना मास्क के थे। ये सभी अपराधी ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकुर के सिर पर पिस्तौल तानकर उनकी राइफल लूट ली गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी सारण जिले के रहने वाले हैं। इसमें से एक को सोनपुर का है जबकि दूसरा दिघवारा इलाके का है। पुलिस ने दोनों को आरा-छपरा सीमा पर बबुरा के पास पकड़ा है।
दोनों आरोपियों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक के पैर में गोली लगी। दोनों के पास से तीन बैग बरामद होने की खबर है। इसमें से दो में ज्वेलरी और एक में कैश भरा हुआ था।
यह भी पढ़ें : ‘सीएम पद की गरिमा खोने लगे हैं नीतीश’, तेजस्वी यादव ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला
बता दें कि आरा में तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ से ज्यादा की लूटकांड की घटना हुई। दो बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी लुटेरों और लूट गई ज्वेलरी जब्त कर ली जाएगी। भोजपुर एसपी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
6 hrs agoबिहार का पहला एक्सप्रेस-वे, पटना से पूर्णिया का सफर होगा आसान
10 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
18 hrs agoबिहार में पीएम सूर्य घर योजना से बिजली बिल में बड़ी बचत
1 day agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
2 days agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
2 days agoलॉरेंस बिश्नोई गैंग के रडार पर कैसे आया बिहार? दिल्ली से मुंबई तक नेटवर्क
2 days agoबिहार के तेलडीहा दुर्गा मंदिर में 15000 बकरों की बलि, 5000 बच्चों का मुंडन
2 days agoदिल्ली से पटना के लिए आज से शुरू हुई स्पेशल वंदे भारत, चेक करें रूट और समय
2 days agoबेगूसराय के प्राचीन मां दुर्गा मंदिर से जुड़ा है ढाका तक व्यापार का इतिहास
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines