तनिष्क शोरूम में लूटपाट करने वाले अपराधियों का एनकाउंटर, एक्शन में बिहार पुलिस

Bihar Police : बिहार के आरा में अपराधियों ने तनिष्क शो रूम में लूटपाट की थी। अब खबर है कि पुलिस ने अपराधियों का एनकाउंटर किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पुलिस की मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुए हैं।

Bihar Police (2)
विज्ञापन

Bihar Police : बिहार के भोजपुर में अपराधियों की वारदात से हड़कंप मच गया है। आरा में अपराधियों ने तनिष्क शोरूम में लूटपाट की थी, जिसके बाद पुलिस एक्शन में थी। अब पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को एनकाउंटर कर दिया है। अपराधियों ने स्टाफ को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था।

जानकारी के मुताबिक, इस लूटपाट की घटना में 6 से 7 बदमाश शामिल थे, जो करोड़ों की ज्वेलरी लूटकर ले गए थे। हालांकि, घटना को अंजाम देने के कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया है। इस एनकाउंटर में दो अपराधियों को गोली लगी है और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक अपराधी ने मास्क लगाया था, जबकि अन्य सभी अपराधी बिना मास्क के थे। ये सभी अपराधी ग्राहक बनकर शोरूम में दाखिल हुए थे। सिक्योरिटी गार्ड मनोज ठाकुर के सिर पर पिस्तौल तानकर उनकी राइफल लूट ली गई।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों आरोपी सारण जिले के रहने वाले हैं। इसमें से एक को सोनपुर का है जबकि दूसरा दिघवारा इलाके का है। पुलिस ने दोनों को आरा-छपरा सीमा पर बबुरा के पास पकड़ा है।

विज्ञापन

दोनों आरोपियों और पुलिस के बीच फायरिंग हुई, जिसमें एक के पैर में गोली लगी। दोनों के पास से तीन बैग बरामद होने की खबर है। इसमें से दो में ज्वेलरी और एक में कैश भरा हुआ था।

विज्ञापन

बता दें कि आरा में तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में 25 करोड़ से ज्यादा की लूटकांड की घटना हुई। दो बदमाशों को पकड़ने के बाद पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी लुटेरों और लूट गई ज्वेलरी जब्त कर ली जाएगी। भोजपुर एसपी ने कहा कि हम सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रहे हैं जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ