Ara Crime News: बिहार के आरा में वडोदरा जैसा हिट एंड रन का मामला सामने आया है। यहां एक नशे में धुत कार चालक ने 4 लोगों को कुचल दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया और आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया। घटना में कार चालक ने 4 बाइक सवारों को बुरी तरह रौंद दिया। फिलहाल सभी घायलों का हाॅस्पिटल में इलाज चल रहा है।
मामला नवादा थाना क्षेत्र का है। आरा के मठिया मोड़ पर शुक्रवार रात होली पर नशे में धुत कार सवार ने तीन बाइकों को कुचल दिया। हादसे में 4 बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार कार चालक इस कदर नशे में धुत था कि वह करीब 20 मीटर बाइक सवारों को घसीटता हुआ ले गया।
ये भी पढ़ेंः बिहार में एक और पुलिसवाले की मौत, अररिया के बाद मुंगेर में हुआ था जानलेवा हमला
बिहार में शराबबंदी तो कहां से आई शराब?
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए उन्होंने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर कार चालक को छुड़ाया और थाने ले आए। फिलहाल सभी घायलोें को सदर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बिहार की शराबबंदी पर फिर से सवाल उठ रहे हैं। जब बिहार में शराबबंदी है तो इन लोगों को शराब कहां से मिल रही है? फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है।
बता दें कि इससे पह गुजरात के वडोदरा में होली के मौके पर एक कार सवार नशे में धुत छात्र ने 8 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 1 महिला की मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने छात्र की पिटाई कर दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को अरेस्ट किया है।
ये भी पढ़ेंः बिहार के अररिया से बड़ी खबर! पुलिस पर हमले में ASI शहीद, गया था अपराधी को पकड़ने
संबंधित खबरें
BJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
7 hrs agoप्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 days agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
5 days agoचिराग पासवान के एक और विधायक पर गिरी गाज, ठेकेदार ने लगाया रंगदारी का आरोप
6 days agoसम्राट चौधरी ने ₹122 करोड़ के सासाराम बाईपास का किया लोकार्पण
6 days agoपटना में पुलिस कार्रवाई के डर से पुनपुन नदी में कूदे 60 लोग, 2 की मौत
6 days agoदिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया राज्यों का अपडेट
9 days agoबिहार बन सकता है बाढ़ मुक्त राज्य! नितिन गडकरी ने CM सम्राट से मांगी मंजूरी
11 days agoलड़के को पीटा, लड़की से बदसलूकी... बिहार का एक और VIDEO वायरल, 2 अरेस्ट
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines